राधेजू मेरौ जनम सुधारौ
अखंड स्वाध्याय धारा • 4620 पावन पद उपलब्ध
राधेजू मेरौ जनम सुधारौ।
अब मोंहि वृन्दावन में डारौ॥
श्री गोविन्दशरण देवाचार्य
वृंदावन रस अति सरस है, कैसो करूँ बखान।
जेहि आगे बैकुंठ को, फीको लागत पयान॥
श्री ध्रुवदास, बयालीस लीला, आनंदाष्टक (8)
सखी सबै उडगन मनौं, एक बार आनंद। पिय चकोर 'ध्रुव' छकि रहे, निरखि कुँवरि मुखचंद॥ [1]
ऐसी अद्भुत सभा बनी, इक छत सुख की रासि। फूले फूल आनंद के, सहज परस्पर हाँसि॥ [2]
देखि लाल के लालचहि, लालच हू ललचाइ। नवल कटाक्ष तरंग रस, पीवतहू न अघाइ॥ [3]
एकहि वय गुन प्रेम रस, रूपऽरू सील सुभाव। अद्भुत जोरी बनी ध्रुव, देखि बढ़त चित-चाव॥ [4]
या रस के जे रसिकजन, तिनकी कौन समान। बिना मधुर रस-माधुरी, परसत नहिं कछु आन॥ [5]
रसिक तबहिं पहिचानियै जाकैं यह रस-रीति। छिन-छिन हिय में झलकि रहै, लाल लाड़िली प्रीति॥ [6]
यह रस जिन समुझ्यौ नहिं, ताके ढिंग जिनि जाहु। तजि सतसंग सुधा रसहि, सिंधु-सुतहि जिनि खाहु॥ [7]
वृन्दावन-रस अति सरस, कैसैं करौं बखान। जिहि आगैं बैकुंठ कौ, फीकौ लगतु पयान॥ [8]
यह अष्टक 'ध्रुव' पढ़ै जौ, संध्या और सबार। ताके हियैं प्रकास रहै, मिटै त्रिगुन-अँधियार॥ [9]
श्रीध्रुवदास जी, बयालीस लीला, आनंदाष्टक लीला
अब लगि मन कीन्हौ सोई , जो जो कह्यौ तैं मोहि।
अब तू मेरौ कह्यौ करि, जुगल चरन छवि जोहि॥
श्री ध्रुवदास जी, बयालीस लीला, मन शिक्षा लीला (5)
मन गज तजि कै विषै मग, चलहु भजन रस माहि।
श्री राधावल्लभ लाल बिनु, तेरौ कोऊ नाहिं॥
श्री ध्रुवदास जी, बयालीस लीला, मन शिक्षा लीला (6)
रे मन अरु सब छाँडि कै, जो अटकै इक ठौर।
वृन्दावन घन कुंज में, जहाँ रसिक शिरमौर॥
श्री ध्रुवदास जी, बयालीस लीला, मन शिक्षा लीला (7)
मन तौ चंचल सबनि तें, कीजै कौन उपाइ।
साधन कौ हरि भजन है, कै सत्संग सहाई॥
श्री ध्रुवदास जी, बयालीस लीला, मन शिक्षा लीला (14)
भक्तनि निंदा अति बुरी, भूलि करौ जिन कोइ।
किये सुकृत सब जनम के, छिन में डारत खोइ॥
श्री ध्रुवदास जी, बयालीस लीला, मन शिक्षा लीला (21)
भक्त आहिं बहु भाँति के, तिनमें बहुतक भेद।
बिनु विवेक मिलिबौ तहौं, मन पावै अति खेद॥
श्री ध्रुवदास जी, बयालीस लीला, मन शिक्षा लीला (25)
खान पान तौ कीजिये, रसिक मंडली माहिं।
जिनकै और उपासना, तहाँ उचित ध्रुव नाहिं॥
श्री ध्रुवदास जी, बयालीस लीला, मन शिक्षा लीला (27)
रसिक रँगे जे जुगल रँग, तिनकी जूँठनि खाइ।
जहाँ तहाँ के पावने, भजन तेज घटि जाइ॥
श्री ध्रुवदास जी, बयालीस लीला, मन शिक्षा लीला (28)
जिनकै जुगल बिहार की, बात चलै दिन रैन।
तिनही कौ संग कीजिये, छाँड़ि और सब गैन॥
श्री ध्रुवदास, ब्यालीस लीला, मन शिक्षा लीला (36)
बहुत मिले तो संग नहीं, न्यारी न्यारी भाँति।
जुगल प्रेम रस मगन जे, तेई अपनी पाँति॥
श्री ध्रुवदास, ब्यालीस लीला, मन शिक्षा लीला (37)
प्रीतम हू कैं प्रन इहै, प्रीति के बस ह्वै जाहिं।
कोटि धर्म किन करौ कोउ, तिन तन चितवत नाहिं॥
श्री ध्रुवदास जी, बयालीस लीला, मन शिक्षा लीला (57)
जुगल प्रेम रस मगन जे, तेई अपनैं मानि।
सब बिधि अंतर खोलि कै, तिनिहीं सौं रुचि मानि। [1]
इहि रस परसयौ नाहिं जिनि, तू जिनि परसै ताहि।
तासौं नातौ नाहिं कछु, यह रस रुचै न जाहि॥ [2]
श्री ध्रुवदास, बयालीस लीला, मन शिक्षा लीला (30, 31)
(कुंडलियाँ)
बार-बार तो बनत नहिं , यह संजोग अनूप।
मानुष तन वृन्दाविपिन , रसिकनि सँग विवि रूप॥ [1]
रसिकनि सँग विवि रूप:, भजन सर्वोपरि आहि ।
मन दै 'ध्रुव' यह रंग, लेहु पल-पल अवगाही॥ [2]
जो छिन जात सो फिरत नहीं, करहु उपाइ अपार।
सकल सयानप छाँड़ि भजि, दुर्लभ है यह बार॥ [3]
श्री ध्रुवदास, बयालीस लीला, रहस्य लता (60)
भयौ न रसिकन संग जौ, रँग्यौ न मन रँग प्रेम।
पारस बिन परसे कहौ, होत लोह तें हेम॥
श्री ध्रुवदास, बयालीस लीला, भजन शत (26)
रे मन रसिकनि-संग बिनु, रंच न उपजै प्रेम।
या रस कौ साधन यहै, और करौ जिनि नेम॥
श्री ध्रुवदास, बयालीस लीला, भजन शत (29)
पिय-प्यारी के पद-कमल, निसि-वासर करि ध्यान।
रे मन भजन-अनन्य में, मिलवहु मति कछु आन॥
श्री ध्रुवदास, बयालीस लीला, भजन शत (38)
रीति भजन की यहै ध्रुव, छाँडो सब की आस।
जुगल चरन की शरन गहि, मनमें धरि विश्वास॥
श्री ध्रुवदास, बयालीस लीला, भजन शत लीला (52)
भक्त प्रकार अनेक विधि, मन-मन औरै बात।
जे भीजें विपिन-विहार-रस, तिनहिं न और सुहात॥
श्री ध्रुवदास, भजन शत (57)
जे सेवत वृन्दाविपिन, युगल कुँवर रस ऐंन।
ते बैकुंठ सुखादि तन, चितवत नहिं भरि नैंन॥
श्री ध्रुवदास, बयालीस लीला, भजन शत (59)
नौतन वैस किसोर छबि, बसति है जिहि उर नित्त।
पौगंड बाल लीलादिहु, भावत नहिं तेहि चित्त॥
श्री ध्रुवदास, बयालीस लीला, भजन शत (59)
सकल भजन के माहिं है, हित-ध्रुव यह रस सार।
नवल-किसोर सु नव-कुँवरी, करत हैं विपिन-विहार॥
श्री ध्रुवदास, बयालीस लीला, भजन शत (60)
धावत वृंदा विपिन तजि, जे जन आन विचारि।
अति ही दुर्लभ ठौर यह, तातें कढ़ियत मारि॥
श्री ध्रुवदास, भजन शत (72)
दुर्लभ वृंदा-विपिन है, राख्यौ सब तें गोइ।
तेहि ठाँ पावै रहन क्यौं, भाग-हीन जो होइ॥
श्री ध्रुवदास, भजन शत (73)
वंदावन रस रीति, रहे विचारत चित्त ध्रुव,
पुनि जैहे वय बीति, भजियै नवल-किसोर दोउ ।
श्री ध्रुवदास , भजन शत लीला (103)
भाँति रँगीली छबीली के संग, छबीलौ बन्यौ छबि की निधि माई। [1]
सेज सहानी सुरंग बनी, तिहि ऊपर केलि करैं सुखदाई॥ [2]
हिय सौं हिय लाइ रहे लपटाइ, लसै अँग अंग में अंगनि - झाँई। [3]
मिलीं 'ध्रुव' द्वै सरिता छबि की, मनौं दीठि तहाँ न कहूँ ठहराई॥ [4]
श्री ध्रुवदास, ब्यालीस लीला, श्रृंगार शत 3 (4)
(सवैया)
कैसौ फव्यौ है नीलांबर सुंदर, मोहि लिये मन-मोहन माई। [1]
फैलि रही छवि अंगनि कांति, लसै बहु भाँति सुदेस सुहाई॥ [2]
सीस कौ फूल सुहाग कौ छत्र, सदा पिय के मन कौं सुखदाई। [3]
और कछू न रुचै ध्रुव पीय कौं, भावै यहै सुकुमारि लडाई॥ [4]
श्री हित ध्रुवदास, बयालीस लीला, श्रृंगार शत 1 (06)
(कवित्त)
श्री राधिकावल्लभ प्यारी फुलवारी माँझ ठाड़ी,
फूलकारी सारी तन सोभित बनाव की। [1]
लोचन विशाल बाँके अनियारे कजरारे,
प्रीतम के प्रान हरै हेरनि सुभाव की॥ [2]
चूरी मखतूल नीलमनिन की कर बनी,
बेसरि सुदेस उर अँगिया कटाव की। [3]
कुंदन की दुलरी अरु मोतिन के हार हियैं
'हित ध्रुव' चारु चौकी लसत जराव की॥ [4]
श्री ध्रुवदास, ब्यालीस लीला, श्रृंगार शत 1 (06)
हँसनि में फुलनि की चाहनि में अमृत की,
नख-सिख रूप ही की बरषा सी होती है। [1]
केसनि की चंद्रिका सुहाग अनुराग घटा,
दामिनी की लसनी दसन ही की दोती है॥ [2]
'हित ध्रुव' पानिप तरंग-रस छलकत,
ताकि मानौ सहज सिंगार सीवाँ पोति है। [3]
अति अलबेली प्रिये भूषित भूषन बिनु,
छिन-छिन औरै और बदन की जोति है॥ [4]
श्री हित ध्रुवदास, बयालीस लीला, श्रृंगार शत 1 (15)
छबि सौं छबीली खरी प्रीतम के रसभरी,
कोटि-कोटि दामिनी न नख-छबि पावहीं। [1]
चंद-कोटि मंद होत मोतिन की कहा जोति,
नेकु ही की चितवनि ढरे लाल आवहीं॥ [2]
देखत हैं रुचि लियैं मुख-सोभा चित दियैं,
परम प्रबीन प्यारौ रुचि लै लड़ावहीं। [3]
'हित ध्रुव' छिन-छिन मैन के तरंग बढ़ैं,
प्रेम के हिंडोले चढ़े मदन झुलावहीं॥ [4]
श्री हित ध्रुवदास, बयालीस लीला, श्रृंगार शत 1 (16)
प्रीतम किसोरी गोरी रसिक रँगीली जोरी,
प्रेमही के रंग बोरी सोभा कही जात है। [1]
एक प्रान एक वैस एक ही सुभाव चाव,
एक बात दुहुँनि के मनहिं सुहात है॥ [2]
एक कुंज एक सेज एक पट ओढ़े बैठे,
एक एक बीरी दोऊ खंडि - खंडि खात हैं। [3]
एक रस एक प्रान एक दृष्टि 'हित ध्रुव',
हेरि हेरि बढ़ चौंप क्यों हूँ न अघात हैं॥ [4]
श्री ध्रुवदास, बयालीस लीला, श्रृंगार शत 2 (16)
(कवित्त)
कंचन के वरन चरन मृदु प्यारीजू के,
जावक सुरंग रँगे मनहि हरत हैं। [1]
‘हित ध्रुव’ रही फबि सुमिलि जेहरि-छबि,
नूपुर रतन-खचे दीप से बरत हैं॥ [2]
रीझि-रीझि सुंदर करनि पर पट धरैं,
आरसी सी लियैं लाल देखिबौ करत हैं। [3]
नख-मनि-प्रभा प्रतिबिंब झलमलै कंज,
चंदनि के जूथ मानौं पायनि परत हैं॥ [4]
श्री हित ध्रुवदास, बयालीस लीला, श्रृंगार शत 1 (18)
(कवित्त)
फूलि-फूलि रहे सब फूल फुलवारी में के,
रीझि रीझि छबि आई पाइनि में परी है। [1]
लाडिली नवेली अलबेली सुख सहज ही,
निकसि निकुंज तें अनूप भाँति खरी हैं॥ [2]
नख-सिख भूषन लावण्य ही के जगमगै,
दीठि सौ छुवत सुकुमारताहू डरी है। [3]
‘हित ध्रुव’ मुसिकनि हेरत बिकाइ रहे,
दामिनी की दुति अरु हीरनि की हरी है॥ [4]
श्री ध्रुवदास, बयालीस लीला, श्रृंगार शत 1 (20)
(कवित्त)
अलबेली चितवनि मुसिकनि अलबेली,
अलबेली चलनि ललन मन हरयौ है। [1]
वृंदावन-मही सब भई छबिमई आली,
पग-पग पर मानौं रूप झरि परयौ है॥ [2]
कनक बरन भये पत्र-फूल द्रुमनि के,
आभा तन रही छाइ कुंदन सो ढरयौ है। [3]
'हित ध्रुव' ऐसी भाँति झलकति तन काँति,
चितवत पिय चित नैकहुँ न टरयौ है॥ [4]
श्री ध्रुवदास, बयालीस लीला, श्रृंगार शत 1 (22)
देखत छबीली जू की छबि छके छबि-निधि,
ऐसी छबि देखि आली दृग नहिं टारियै। [1]
अलबेली चितवनि हँसनि ललन पर,
मानौं सुख पुंज रंग के प्रवाह ढारियै॥ [2]
छिन-छिन नई-नई छवि की तरंग छटा,
बिवस करत प्रान कैसे कैं सँभारियै। [3]
'हित ध्रुव' प्यारी जू के चरन चिह्ननि पर,
कोटि-कोटि रति दुति मोहनी सी वारियै॥ [4]
श्री ध्रुव दास - बयालीस लीला, श्रिंगार शत 1 (23)
"जहाँ जहाँ राधा प्यारी धरति चरन पिय,
तहाँ तहाँ नैननि के पाँवड़े बनावहीं॥ "
श्री ध्रुवदास, बयालीस लीला, श्रिंगार शत द्वितीय खंड (28)
(कवित्त)
प्यारी जू की भौंहनि की सहज मरोर माँझ,
गयौ है मरोरर्यौ मन मोहन कौ माई री। [1]
ऐसैं प्रेम रस लीन तिलहू ते भये छीन,
जैसैं जल बिन कंज रहै मुरझाई री॥ [2]
धीरज न नैंकू धरें नैंना नेह-नीर ढरैं,
बिवस पगनि ओर ढरयौ सीस जाइ री। [3]
व्याकुल विहारी लाल चितै अंक भरे बाल,
पाये प्रान तब “ध्रुव” मृदु मुसिकाइ री॥ [4]
श्री ध्रुवदास, बयालीस लीला, श्रृंगार शत 3 (30)
(कवित्त)
छिन छिन नई छबि पानिप रही है फबि,
राधिका-वल्लभ पर प्रान वारि डारियै। [1]
अंगनि झलक अरु भूषन झमक आली,
देखत रँगीली भाँति पलकें न टारियै॥ [2]
रँग भींनी करैं बात बीच-बीच मुसिकात,
चाहनि चपल चितै मोहीं सखी सारियै। [3]
प्रेम की अनूप गति भूली तहाँ ध्रुव-मति,
तन मन धन बुद्धि सबै बात हारियै॥ [4]
श्री ध्रुवदास, बयालीस लीला, श्रृंगार शत 2 (30)
(कवित्त)
ऐसी हैं ललित प्यारी, लाल जू की प्रान प्यारी,
डीठहु न ठहराती कैसैं कै निहारियै। [1]
जाकी परछाईं पर कोटि कोटि चंद अरु,
दामिनी भामिनि काम कोटि कोटि वारियै॥ [2]
काजर की रेख जहाँ पाननि की पीक भारी,
और सुखुमारताई कैसें कै विचारियै। [3]
सहजि अंग अंग रूप सार मोद मई,
'हित ध्रुव' प्राण न्यौछावर कर डारिये॥ [4]
श्री ध्रुवदास, बयालीस लीला, श्रृंगार शत 1 (31)
अनियारे नैन-सर बेध्यौ मन प्रीतम कौ,
विथकित चकित रहत बल-हीने हैं। [1]
काजर की रेख जहाँ रही फबि निसि-रैंन,
तरफि गिरत सखी अंक भरि लीने हैं॥ [2]
रसिक किसोर पिय महा सूर प्रेम रन,
नैननिं ते नैना तौहू न्यारे नहिं कीने हैं। [3]
'हित ध्रुव' प्यारी सुकुमारी रीझि देखै गति,
अति सुकुमार महा प्रेम रंग भीने है॥ [4]
श्री ध्रुवदास, बयालीस लीला, श्रिंगार शत 1 (32)
(कवित्त)
प्यारीजू की मुसकनि, बीजुरी सी कौंधी जाति,
प्यारे जू के उर तैं न रेखा सी टरति है। [1]
भरि-भरि आवैं नैन, केसेहूँ न पावैं चैन,
बान की सी अनी हियैं खरक्यौ करति है॥ [2]
लाडिली नवेली अलबेली खानि माधुरी की,
सहज सुभाईनि में सर्वसु हरति है। [3]
हित ध्रुव नये-नये छवि के तरंग देखैं,
रीझि सीस-चन्द्रिका पगनि कौं ढरति है॥ [4]
श्री हित ध्रुवदास, बयालीस लीला, श्रृंगार शत 1 (33)
हारनि के भार भारी ऐसी सुकुमारी प्यारी,
रसिक रँगीले लाल कीन्हीं उर-हार सी। [1]
छबि के तमाल लपटानी रूप बेलि मानौं,
हँसनि दसनि फूल फूले सुख-सार सी॥ [2]
नख-सिख जगमगै रौंम-रौंम प्रतिबिंब,
लसत है ऐसैं जैसैं आरसी में आरसी। [3]
'हित ध्रुव' इहि बिधि देखैं सखी चित्र भईं,
चहूँ कोद रही झूमि कंचन की डार सी॥ [4]
श्री ध्रुवदास जी, बयालीस लीला, श्रृंगार शत 1 (34)
(कवित्त)
अति अलबेली भाँति झूलैं अलबेली प्रिये,
सहज छबीली छबि नवल निहारहिं। [1]
सारी सुही सुरंग परत खसि खसि सखी,
बार बार प्यारौ पिय फूल सों सँवारहीं॥ [2]
जेही ओर अंग पट भूषण खिसत पिय,
तेहिं ओर मुरि मुरि प्राण ज्यौं संभारहिं। [3]
हित ध्रुव प्रीतम के नाहिं और दूजी गति,
छिन छिन तिनहीं के सुखही विचारहीं॥ [4]
श्री ध्रुवदास, ब्यालीस लीला, श्रृंगार शत 1 (35)
सोने ते सुरंग गोरी सौंधे सौं सुवास अति,
मृदुताई पर वारौं जेतिक सुमन री। [1]
रूप ही कौ रूप जगमगत सकल बन,
आरसी कौं आरसी लसत ऐसौ तन री॥ [2]
फैलि रही छबि-प्रभा जहाँ लौं बिराजै सभा,
'हित ध्रुव' चितै लाल भये है मगन री। [3]
प्राननिं के प्रान और नैंननिं के नैन मेरे,
रीझि-रीझि बार-बार कहै छवै चरन री॥ [4]
श्री हित ध्रुवदास, बयालीस लीला, श्रृंगार शत 1 (37)
और कछू न रुचै ध्रुव पीय कौं, भावै यहै सुकुमारि लडाई॥
बयालीस लीला, श्रृंगार शत, प्रथम श्रृंखला (06)
(कवित्त)
छवि ठाड़ी कर जोरे, रूप कला चौर ढोरैं,
दुति सेबैं तन गोरे रति बलि जात है। [1]
उजराई कुँज ऐन सुथराई रची सैन,
चतुराई चितै नैन अति ही लजात है॥ [2]
राग सुनि रागिनी हू होत अनुराग बस,
मृदुताई अंगनि छूवत सकुचात है। [3]
हितध्रुव सुकुमारी पूतरीन हूते प्यारी,
जब जब देखें बिहारी सुख बरसात है॥ [4]
श्री ध्रुवदास जी, बयालीस लीला, श्रृंगार शत 1 (39)
(कवित्त)
रूप की नौलासी प्यारी नाना रंग के सुभाइ,
भाइनि की मृदुताई कही न परति है। [1]
नैननिं के आगैं लाल लिये रहैं निसि दिन,
एकौ छिन मन तें न क्यौंहूँ बिसरति है॥ [2]
भीजिं-भीजिं जात पिय सुख के तरंगनि में,
जब प्रिया बातनि के रंग में ढरति है। [3]
'हित ध्रुव’ प्यारे जू की जीवन किसोरी गोरी,
छिन-छिन प्रीतम के मन कौं हरति है॥ [4]
श्री ध्रुवदास, बयालीस लीला, श्रृंगार शत 1 (40)
प्रेम के खिलौना दोउ खेलत है प्रेम-खेल,
प्रेम-फूल फूलनि सौं प्रेम-सेज रची है। [1]
प्रेम ही की चितवनि मुसिकनि प्रेम ही की,
प्रेम रँगी बात करैं प्रेम-केलि मची है॥ [2]
प्रेम के तरंगनि में प्रीतम परे हैं दोऊ,
प्रेम प्यार-भार प्यारी पिय-हिय लची है। [3]
'हित ध्रुव' प्रेम भरी प्यारी सखी देखैं खरी,
हित-चितवनि छवि आनि उर सची है॥ [4]
श्री ध्रुवदास, ब्यालीस लीला, श्रृंगार शत 3 (40)
रूप की नौलासी देखैं फूल की नौलासी सखी,
परी खसि नवल रँगीलेजू के कर ते। [1]
हाव-भाव रंगनि कै जगि-मगि रही प्यारी,
चित्र से ह्वै रहे चितै-चितै प्रेम-भर तें॥ [2]
अति ही बिचित्र सखी रही है सँभारि 'ध्रुव',
जिनि धुकि परै धर पर याही डर तें। [3]
छिन छिन प्रेम-सिंधु के तरंग नाना भाँति
रहयौ जकि थकि मन तेहि रस पर तें॥ [4]
श्री हित ध्रुवदास, बयालीस लीला, श्रृंगार शत 1 (41)
(कवित्त)
छुवत न रसिक रँगीलौ लाल प्यारी जूको,
मन हूके करनि सों छुवत डरत है। [1]
प्रेम की नौलासी प्यारी सहज ही सुकुमारी,
प्राणन की छाया तीन ऊपर करत है॥ [2]
नेंक ही के हास सखौ सार है बिलासन कौ,
जाके हैरे और सब सुख बिसरत है। [3]
अति ही आसक्त ताकी हितध्रुव यह गति,
रीझि रीझि दूर हीते पायन परत है॥ [4]
श्री ध्रुवदास, बयालीस लीला, श्रृंगार शत 2 (43)
(सवैया)
रूप की रासि किसोर-किसोरी, रँगे रस-केलि निकुंज बिहारा।
माते अनंग प्रवीन सबै अँग, फूल सिरीषहु ते सुकुमारा॥ [1]
बसौ उर-नैननिं में दिन-रैन, नसौ मन के जिते आहिं बिकारा।
जाँचत बात न और कछु 'ध्रुव', देहु प्रिये रस-प्रेम की धारा॥ [2]
श्री ध्रुवदास, ब्यालीस लीला, श्रृंगार शत (3.44)
अलबेली सुकुमारी नैननिं के आगैं रहै,
जब लगी प्रीतम के प्राण रहें तन में॥
श्री ध्रुवदास, बयालीस लीला, श्रिंगार शत 1 (45)
(सुरत केलि)
केलि करैं सुकुमारी-बिहारी, बढ़ी छबि भारी कही नहिं जाई। [1]
लालची लाल रँगे रस-बाल, बिलोकि रहे 'ध्रुव' सुंदरताई॥ [2]
पीवत नैंन कटाक्षनि माधुरी , कौतुक एक न कैंहूँ अघाई। [3]
सो हित हेरि लुभाइ रह्यौ, रुचि कौं रुचि देखिकै आप लजाई॥ [4]
श्री ध्रुवदास, ब्यालीस लीला, श्रृंगार शत (3.3)
डीठि हू कौ भार जानि देखत न डीठ भरि,
ऐसी सुकुमारी नैन-प्रान हूते प्यारी है। [1]
माधुरी सहज कछु कहत न बनि आवै,
नैकुही के चितवत चकित बिहारी है॥ [2]
कौन भाँति मुख की अनूप काँति सरसाति,
करत विचार तऊ जाति न बिचारी है। [3]
'हित ध्रुव’ मन परयौ रूप के भँवर माँझ,
नेह बस भये सुधि देह की बिसारी है॥ [4]
श्री ध्रुवदास, बयालीस लीला, श्रृंगार शत 1 (47)
रूप-रसीली हँसीली छबीली रँगीली,
रँगीले के प्रान ते प्यारी। [1]
सुलज्ज सुरंग सुनैन बिसालनि,
सोभित अंजन रेख अनियारी॥ [2]
महामृदु बोलनि मोती की डोलनि,
मोल लिये ध्रुव कुंज-बिहारी। [3]
रहे सुख पाइ न और सुहाइ,
भये बस नेह के देह बिसारी॥ [4]
श्री हित ध्रुवदास, बयालीस लीला, श्रृंगार शत, प्रथम श्रृंखला (36)
(कवित्त)
प्रानहूँ ते प्यारी सुकुमारी जू कौं देखत,
बिहारी जू कें ‘रौंम-रौंम' लोचन ह्वै जात हैं। [1]
ज्यौं-ज्यौं रूप पान करैं निमिष न चैन धरै,
त्यौं-त्यौं प्यास बाढ़ै अति क्यौं हू न अघात हैं॥ [2]
छबि के तंरगनि में झूलत किसोर पिय,
हारत न हेरि-हेरि खरे ललचात हैं। [3]
'हित ध्रुव' आरतमै भयौ भ्रम चाहत ही,
मिलै हैं कि नाहिं मन क्यौं हू न पत्यात है॥ [4]
श्री ध्रुवदास, बयालीस लीला, श्रृंगार शत 1 (51)
(सवैया)
रहे चकि लाल चितै मुख बाल,
परयौ मन रूप तरंगनि माहीं। [1]
भाइ सुभाइ उठ छिन ही छिन,
लालची नैन न क्यौं हूँ अघाहीं॥ [2]
जौवन रंग भरे अँग-अंग,
बिलास अनंत कहे नहिं जाहीं। [3]
बानिक आहि अनूप छबीली की,
पानिप की उपमा “ध्रुव” नाहीं॥ [4]
श्री हित ध्रुवदास, बयालीस लीला, श्रृंगार शत (1.52)
(कवित्त)
मुख छबि कान्ति सोहै उपमा चंद को है,
रहे मोहि जोहि जोहि नवल रसिक वर। [1]
शीश फूल शोभा कछु कहत न बानी आवै,
मनहु सुहाग छत्र झलकत है शीश पर॥ [2]
बेंदी लाल रही फबि कहा कहौं नथ छबि,
और सब रहै दबि जहाँ लगि दुति धर। [3]
हित ध्रुव नैननि मैं अंजन बिराजै खरौ,
चंचल चपल मन मोहन के चित्त हर॥ [4]
श्री ध्रुवदास, बयालीस लीला, श्रृंगार शत 1 (53)
सब तें कठिन उपासना, प्रेम-पंथ रस-रीति।
राई सम जो चलै मन, छूटि जाइ 'ध्रुव' प्रीति॥
श्री ध्रुवदास, ब्यालीस लीला, श्रृंगार शत (3.51)
जीव दशा कछु इक सुनी भाई।
हरि जस अमृत तजि विष खाई॥
श्री ध्रुवदास, बयालीस लीला, जीव दशा (1)
जो कोउ साँची प्रीति सौं, 'हरि-हरि' कहत लड़ाइ।
तिनकौं 'ध्रुव' कहा दैहिंगे, यह जानी नहिं जाइ॥
श्री हित ध्रुवदास, बयालीस लीला, जीव दशा (18)
हेम कौ सुमेर दान, रतन अनेक दान,
गज दान, अन्नदान, भूमि दान करहिं। [1]
मोतिनु के तुलादान, मकर प्रयाग-न्हान,
ग्रहन में कासी दान, चित्त सुद्ध धरहीं॥ [2]
सेजदान, कन्या दान, कुरुक्षेत्र गऊ दान,
इतने में पापनिं कौं नेकहूँ न हरहीं। [3]
कृष्ण केसरी कौ नाम, एक बार लीन्हें 'ध्रुव',
पापी तिहुँ लोकनि के छिन माँहि तरहीं॥ [4]
श्री ध्रुवदास, बयालीस लीला, जीव दशा (30)
व्रत, तप, निगम, नेम, यम, संजम, करहु कलेस कोटि किन भारी।
इनमें पहुँच नाहिं काहू की, परे रहत ज्यौं द्वार भिखारी॥ [1]
जोग यज्ञ फल मैंड़ करत हैं, तीरथ सब कर लीनें झारी।
धर्म मोक्ष कोउ पूँछत नाहीं, इन मग सिद्धैं कौन बिचारी॥ [2]
श्री ध्रुवदास, बयालीस लीला, जीव दशा (33)
भजन-महल में निकसत नाहिंन, हरि-पद प्रीति रही उर लागि।
कामरु क्रोध, लोभ मद मत्सर, ये सब गये रसातल भागि॥ [1]
इक छत राज न भय काहू कौ, नित आनंद रह्यौ उर छाइ।
अर्थ कामना और वासना ये सब मन ते गये नसाइ।॥ [2]
श्री ध्रुवदास, बयालीस लीला, जीव दशा (35)
सब धर्मनि में भ्रमै जिनि, जुगल चरन चितलाइ।
जैसे दुःख परदेस कौ, घर आये तें जाइ॥
श्री हित ध्रुवदास, बयालीस लीला, जीव दशा (37)
जौ चाहत है नित्त सुख, अरु मन कौ विश्राम।
'हित धुव्र' हित सौं भजत रहि, पलु-पलु श्यामा श्याम॥
श्री हित ध्रुवदास, बयालीस लीला, जीव दशा (38)
तीन लोक कौ राज सुख, देखौ तुला चढ़ाई।
निमिष प्रेम सुख गरुव अति, तेही आगैं घटि जाइ॥
श्री हित ध्रुवदास, बयालीस लीला, अनुराग लता (7)
अतिहिं लालची लाल पिय, निरखत हूँ न अघात।
प्रिया-रूप तन-विपिन में, रहे नैंन उरझात॥
श्री ध्रुवदास, ब्यालीस लीला, प्रेम लता (34)
निसि दिन तौ जाँचत रहौ, वृन्दावन रस-रैन।
छिन-छिन दंपति छबि छटा, छाइ रहौ 'ध्रुव' नैन॥
श्री ध्रुवदास, ब्यालीस लीला, प्रेम लता (68)
अनुरागे जिनके भजन, युगल किसोर-विहार।
तिन रसिकनि की चरन रज, लै-लै 'ध्रुव' सिर धार॥
श्री ध्रुवदास, बयालीस लीला, अनुराग लता (70)
यह रस नित्य-विहार बिनु, सुन्यौ न देख्यौ नैन।
एक प्रीति वय रूप दोउ, बिलसत इक रस मैन॥
श्री हित ध्रुवदास, बयालीस लीला, ख्याल हुल्लास (7)
युगल प्रेम रसमाधुरी, तहाँ न अटकै चित्त।
चखत फिरै माया फलनि, तहाँ रहै दुःख नित्त॥
श्री हित ध्रुवदास, बयालीस लीला, ख्याल हुल्लास (10)
अब तो ऐसी चित्त धरि, जुगल चरन रँग राँचि।
महामाधुरी केलि गुन, छिन छिन गायऽरु नाचि॥
श्री हित ध्रुवदास, बयालीस लीला, ख्याल हुल्लास (18)
सुनि ध्रुव ऐसी चाहियै, छाँड़ि जगत की रीति।
जुगल चरन कोमल सुरँग, तिनहीं सौं करि प्रीती॥
श्री हित ध्रुवदास, बयालीस लीला, ख्याल हुल्लास (19)
अब तौ आहि यहै भली, सबतैं मोह मिटाइ।
रसिक अनन्यनि संग गहि, स्यामा-स्याम लड़ाइ॥
श्री हित ध्रुवदास, बयालीस लीला, ख्याल हुल्लास (20)
अब तौ करनी है यहै, वृंदावन करि बास।
जुगल चरन छवि रंग रँगि, सब तें होइ उदास॥
श्री हित ध्रुवदास, बयालीस लीला, ख्याल हुल्लास (21)
सुनि लै मेरी बात, जुगल चरन चित लाइयै।
जौ चूक्यौ यह घात, फिरि पाछें पछिताइहै॥
श्री ध्रुवदास, बयालीस लीला, ख्याल हुल्लास (23)
अब की देही मनुज की, पाई है किहूँ भाग।
जुगल चंद पद कमल सौं, कीजै “ध्रुव” अनुराग॥
श्री हित ध्रुवदास, बयालीस लीला, ख्याल हुल्लास (26)
ज्ञान भजन जो करहु बहु, कौन करै बकवाद।
विविध भाँति विंजन करौ, लौन बिना नहिं स्वाद॥
श्री हित ध्रुवदास, बयालीस लीला, ख्याल हुल्लास (34)
प्रेम रंग सौं रँगे जे, नहिं आनत उर आन।
अद्भुत जुगल विहार रस, तेई करिहैं पान॥
श्री हित ध्रुवदास, बयालीस लीला, ख्याल हुल्लास (45)
चढ़ि कै मैन तुरंग पर, चलिबौ पावक माँहि।
प्रेम-पंथ ऐसौ कठिन, सब कोउ निबहत नाहिं॥
श्री हित ध्रुवदास, बयालीस लीला, ख्याल हुल्लास (47)
उलटौ पंथ है प्रेम कौ, तहाँ रह्यौ मन हारि।
जसहू सुनि लागत बुरौ, मीठी लागति गारि॥
श्री हित ध्रुवदास, बयालीस लीला, ख्याल हुल्लास (60)
वृन्दावन सत करन कौं, कीन्हौं मन उत्साह।
नवल राधिका कृपा बिनु, कैसैं होत निबाह॥
श्री ध्रुवदास, बयालीस लीला, वृन्दावन शत लीला (03)
यह आसा धरि चित्त में, कहत जथा मति मोर।
वृन्दावन सुख रंग कौ, काहू न पायौ ओर॥
श्री ध्रुवदास, बयालीस लीला, वृन्दावन शत लीला (04)
सबै अंग गुनहीन हौं, ताकौ जतन न कोई।
एक किसोरी कृपा तैं, जो कछु होइ सु होइ॥
श्री ध्रुवदास, बयालीस लीला, वृंदावन शत लीला (6)
सोउ कृपा अति सुगम नहिं, ताकौ कौन उपाव।
चरन सरन हरिवंश की, सहज हिं बन्यौ बनाव॥
श्री ध्रुवदास, बयालीस लीला, वृन्दावन शत लीला (7)
प्रिया चरन बल जानि कै, बाढ्यौ हियैं हुलास।
तेई उर में आनि हैं, वृंदाविपिन प्रकास॥
श्री ध्रुवदास, बयालीस लीला, वृन्दावन शत लीला (9)
कुँवरि किशोरी लाड़ली, करूणा निधि सुकुमारी।
वरणों वृंदा विपिन कौं, तिनके चरन सँभारि॥
श्री ध्रुवदास, बयालीस लीला, वृन्दावन शत लीला (10)
सम्बन्धित पावन नेक्सस • Sacred Correlated Discoveries
वृंदावन की बात में, जितै जितै मन जात।
श्री माधुरी दास • रसिक वाणी
सामान्य पद की अगली पावन कड़ी
श्री राधा रमण मन्दिर
गोपाल भट्ट गोस्वामी जी की भक्ति से शालिग्राम शिला से स्वयंप्रकट त्रिभंगी ललित विग्रह, जहाँ ५०० वर्षों से अखंड अनल (अग्नि) प्रज्वलित है।
श्री राधावल्लभ सम्प्रदाय का प्रधान लीला स्थल
संगीत शिरोमणि स्वामी श्री हरिदास जी महाराज
हरिदासी (सखी भाव) सम्प्रदाय
संगीत शिरोमणि स्वामी श्री हरिदास जी महाराज का दिव्य प्राकट्य एवं वाणी महात्म्य
श्री वृन्दावन रसिक वाणी • अखंड नित्य निकुंज रस