रसिक वाणी संग्रह अखंड रसिक वाणी संग्रह

आषाढ़ मास शुक्लपक्ष की 'देवशयनी' एकादशी का माहात्म्य

रचयिता: विविध रसिक संत • पावन वाणी संग्रह: अखंड रसिक वाणी संग्रह

Hinglish / Roman: Aashadh Mas Shuklpksh Ki Devshyni Ekadshi Ka Mahatmy • भाषा: ब्रजभाषा / संस्कृत

युधिष्ठिरने पूछा — भगवन्! आषाढ़के शुक्लपक्षमें कौन-सी एकादशी होती है? उसका नाम और विधि क्या है ? यह बतलानेकी कृपा करें।भगवान् श्रीकृष्ण बोले — राजन्! आषाढ़ शुक्लपक्षकी एकादशीका नाम 'देवशयनी' है। मैं उसका वर्णन करता हूँ। वह महान् पुण्यमयी, स्वर्ग एवं मोक्ष प्रदान करनेवाली, सब पापोंको हरनेवाली तथा उत्तम व्रत है। आषाढ़ शुक्लपक्षमें शयनी एकादशीके दिन जिन्होंने कमल- -पुष्पसे कमललोचन भगवान् विष्णुका पूजन तथा एकादशीका उत्तम व्रत किया है, उन्होंने तीनों लोकों और तीनों सनातन देवताओंका पूजन कर लिया। हरिशयनी एकादशीके दिन मेरा एक स्वरूप राजा बलिके यहाँ रहता है और दूसरा क्षीरसागरमें शेषनागकी शय्यापर तबतक शयन करता है, जबतक आगामी कार्तिककी एकादशी नहीं आ जाती; अतः आषाढ़शुक्ला एकादशीसे लेकर कार्तिकशुक्ला एकादशीतक मनुष्यको भलीभाँति धर्मका आचरण करना चाहिये । जो मनुष्य इस व्रतका अनुष्ठान करता है, वह परम गतिको प्राप्त होता है, इस कारण यत्नपूर्वक इस एकादशीका व्रत करना चाहिये । एकादशीकी रातमें जागरण करके शंख, चक्र और गदा धारण करनेवाले भगवान् विष्णुकी भक्तिपूर्वक पूजा करनी चाहिये । ऐसा करनेवाले पुरुषके पुण्यकी गणना करनेमें चतुर्मुख ब्रह्माजी भी असमर्थ हैं। राजन्! जो इस प्रकार भोग और मोक्ष प्रदान करनेवाले सर्वपापहारी एकादशीके उत्तम व्रतका पालन करता है, वह जातिका चाण्डाल होनेपर भी संसारमें सदा मेरा प्रिय करनेवाला है। जो मनुष्य दीपदान, पलाशके पत्तेपर भोजन और व्रत करते हुए चौमासा व्यतीत करते हैं, वे मेरे प्रिय हैं। चौमासेमें भगवान् विष्णु सोये रहते हैं; इसलिये मनुष्यको भूमिपर शयन करना चाहिये। सावनमें साग, भादोंमें दही, क्वारमें दूध और कार्तिकमें दालका त्याग कर देना चाहिये। * अथवा जो चौमासेमें ब्रह्मचर्य का पालन करता है, वह परम गतिको प्राप्त होता है। * श्रावणे वर्जयेच्छाकं दधि भाद्रपदे तथा ।। दुग्धमाश्वयुजि त्याज्यं कार्तिके द्विदलं त्यजेत् । राजन्! एकादशीके व्रतसे ही मनुष्य सब पापोंसे मुक्त हो जाता है; अतः सदा इसका व्रत करना चाहिये। कभी भूलना नहीं चाहिये ।'देवशयनी' और 'बोधिनी' के बीचमें जो कृष्णपक्षकी एकादशियाँ होती हैं, गृहस्थके लिये वे ही व्रत रखनेयोग्य हैं- अन्य मासोंकी कृष्णपक्षीय एकादशी गृहस्थके रखनेयोग्य नहीं होती। शुक्लपक्षकी एकादशी सभी करनी चाहिये।

पावन भाव व अनुशीलन

«आषाढ़ मास शुक्लपक्ष की 'देवशयनी' एकादशी का माहात्म्य» श्री धाम वृन्दावन की पावन अखंड रसिक वाणी संग्रह परंपरा का अनुपम दिव्य पद है। इस पावन पद की रचना परम रसिक संत विविध रसिक संत जी द्वारा की गई है। इसमें श्री प्रिया-प्रियतम (श्रीराधा-कृष्ण) के नित्य निकुंज रस, परम विलास, अहैतुकी प्रीति एवं युगल चरण शरणागति का पावन गान है। नित्य अनुशीलन व चिंतन से यह वाणी चित्त को निर्मल कर भगवद्भाव में लीन करती है।

ग्रंथ एवं संत विवरण

पद शीर्षक (Title)आषाढ़ मास शुक्लपक्ष की 'देवशयनी' एकादशी का माहात्म्य (Aashadh Mas Shuklpksh Ki Devshyni Ekadshi Ka Mahatmy)
रचयिता (Author)विविध रसिक संत
संग्रह (Grantha)अखंड रसिक वाणी संग्रह
साधना धारा (Tradition)श्री वृन्दावन नित्य निकुंज रस उपासना

📖 अखंड रसिक वाणी संग्रह के अन्य पावन पद

भूयान्मेऽभ्यव्हारस्तावक ताम्बूल चर्वित नैव - श्री विट्ठलनाथ जी, श्री स्वामीनीजी प्रार्थना (2) → हेली  आजु  की घरी  छिन  भलियाँ → वृंदावन की बात में जितै जितै मन जात - श्री माधुरी दास, केलि माधुरी (10) → केलि माधुरी सिंधु के, कोऊ न पावत पार - श्री माधुरी दास, केलि माधुरी (125) → कुँज कुँज निरखत फिरौ - श्री हित दामोदर दास, नेम बत्तीसी (3) → रैन रढौं पानी पियौ पातर सीथ चुगाउं - श्री हित दामोदर दास, नेम बत्तीसी (4) →

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

आषाढ़ मास शुक्लपक्ष की 'देवशयनी' एकादशी का माहात्म्य के रचयिता कौन हैं?

इस पावन पद के रचयिता विविध रसिक संत जी हैं।

यह पद किस पावन संग्रह का अंग है?

यह पद अखंड रसिक वाणी संग्रह संग्रह का पावन अंग है।

संबंधित पावन पद व स्वाध्याय