रसिक वाणी संग्रह रसिक चरित कथा व संत जीवन

अकथ कथा

रचयिता: श्री रसिक चरित • पावन वाणी संग्रह: रसिक चरित कथा व संत जीवन

Hinglish / Roman: Akth Ktha • भाषा: ब्रजभाषा / संस्कृत

'इला कहाँ है काकी! दो दिनसे नहीं देखा उसे, रुग्ण है क्या ?' 'ऊपर अटारी में सोयी है बेटी! जाने कहाँ भयो है, न पहले सी खावे खेले, न बतरावै। तू ही जाकर पूछ लाली। मुझे तो कुछ बताती ही नहीं।' मैंने लेटे-लेटे ही मैया और श्रियाकी बात सुनी। श्रिया मेरी एक मात्र बाल सखी है। यों तो मैया-बाबाकी एकलौती संतान होनेके कारण अकेली ही खेलने-खानेकी आदी रही हूँ, किंतु श्रियाको मेरा और मुझे उसका साथ प्रिय लगता है। यदि एक-दो दिन भी हम आपसमें न मिले, तो उसे जाने कितनी असुविधा होने लगती है कि साँझ-सबेरा कुछ नहीं देखती, भाग आती है घरसे मेरे पास। सीढ़ियाँ चढ़कर वह मेरे पास आयी और पलंगपर ही बैठ गयी। मेरी पीठपर हाथ धरकर बोली- 'क्या हुआ तुझे ? ज्वर है क्या ?' हाथ और ललाट छूकर बोली- 'नहीं ज्वर तो नहीं है, फिर क्या बात है? लेटी क्यों है भला तू? यमुनातट, टेढ़ा-तमाल, वंशीवट सभी स्थान देख लियो! कितने दिनसे नहीं मिली तू? अरे जानती है; कल जल भरनेको कलशी लेकर माधवी जलमें उतरी तो पता नहीं कहाँसे आकर श्यामसुन्दरने भीतर ही भीतर उसका पाँव खींच लिया। वह 'अरी मैया' कहती डूबकी खा गयी। हम सब घबरायीं, यों कैसे डूब गयी माधवी ? तभी श्यामसुन्दर उसे उठाये हुए बाहर निकले, उसकी कलशी लहरोंपर नृत्य करती दूर-दूर होती चली गयी ए. इला! तू बोलती क्यों नहीं ?' उसकी बकर बकरसे ऊबकर मैंने पीठ फेर ली, पर माधवीके सौभाग्यने हृदयसे गहरी कराह उठा दी, लाख दबानेपर भी हलका-सा स्वर मुख बाहर निकल ही पड़ा।

पावन भाव व अनुशीलन

«अकथ कथा» श्री धाम वृन्दावन की पावन रसिक चरित कथा व संत जीवन परंपरा का अनुपम दिव्य पद है। इस पावन पद की रचना परम रसिक संत श्री रसिक चरित जी द्वारा की गई है। इसमें श्री प्रिया-प्रियतम (श्रीराधा-कृष्ण) के नित्य निकुंज रस, परम विलास, अहैतुकी प्रीति एवं युगल चरण शरणागति का पावन गान है। नित्य अनुशीलन व चिंतन से यह वाणी चित्त को निर्मल कर भगवद्भाव में लीन करती है।

ग्रंथ एवं संत विवरण

पद शीर्षक (Title)अकथ कथा (Akth Ktha)
रचयिता (Author)श्री रसिक चरित
संग्रह (Grantha)रसिक चरित कथा व संत जीवन
साधना धारा (Tradition)श्री वृन्दावन नित्य निकुंज रस उपासना

📖 रसिक चरित कथा व संत जीवन के अन्य पावन पद

कान कथा मन ध्यान - श्री माधुरी दास, उत्कंठा माधुरी (26) → श्री राधाबल्लभ गुन चरित - श्री वृंदावन दास चाचा जी, विवेक लक्षण बेली (26) → कृष्ण चरित्र त्रिधा त्रिभुवन में - श्री बिहारिन देव जी, श्री बिहारिन देव जी की वाणी → भक्त पद धूलि आर भक्त पद जल - चैतन्य-चरितामृत, अंत्य: लीला (16.61/62) → अतिसाहसमाचरितं विरुध्य - श्री प्रबोधानन्द सरस्वती, वृन्दावन महिमामृत (9.14) → उच्छिष्टामृत भुक्तवैव चरितं श्रृण्वंस्तवैव स्मरन् - श्री हित हरिवंश महाप्रभु, श्री राधा सुधा निधि (240) →

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

अकथ कथा के रचयिता कौन हैं?

इस पावन पद के रचयिता श्री रसिक चरित जी हैं।

यह पद किस पावन संग्रह का अंग है?

यह पद रसिक चरित कथा व संत जीवन संग्रह का पावन अंग है।

संबंधित पावन पद व स्वाध्याय