'सखी! यह घर-घाला बंसुरिया फिर बज उठी।'– व्यथित स्वरमें माधवी बोल उठी। उसकी बात पूरी होते न होते तो सबके गात शिथिल हो चले।
आह! आधी घड़ी पश्चात वंशीने विराम किया तो प्रत्येकके कंठसे 'आह' निकल गयी। स्वेद-स्नात तन और अश्रु स्नात मुखके मार्जन की शक्ति भी न रह गयी थी। अब भी नेत्रों के सम्मुख श्याम तमालकी शाखा से पीठ टिकाये वंशीमें स्वर भरते वनमाली अवस्थित थे। वह त्रिभंगललित छवि बाँयी ओर को झुकी ग्रीवा, झुकी पलकों तले अधखुले नयनोंकी वह मुग्ध दृष्टि, संकुचित अधरोष्ठ, वंशीके छिद्रोंपर नृत्य करती उंगलियाँ, फहराता पीतपट, कपोलोंपर अलकोंके साथ झुक आये कुण्डलोंकी छवि और स्तब्ध चराचर।
श्यामसुंदरकी यह मनोहर शोभा देखो सखी! त्रिभुवनमें कौन है जिसका धीरज न छूट जाय!'- कुछ प्रकृतिस्थ होने पर सुमति बोली अब भी सबके
अंगोंमें हल्का कंपन है, मन रह-रहकर अंतर्मुख हो उस तमाल-तरुकी ओर दौड़ पड़ना चाहता है। उसे बहिर्मुख करनेमें हमें कितना परिश्रम पड़ रहा है. यह हमीं जानती हैं। कुछ-न-कुछ चर्चा करना आवश्यक था मनको सम्हाले रहनेके लिये; पर चर्चा भी श्यामसुंदरके अतिरिक्त दूसरी आती- सुहाती हो नहीं हमें।
'हमसे तो ये वनपशु और गायें ही सौभाग्यशाली हैं बहिनों! कि नयन भर श्यामसुंदरके दर्शन तो पा लेते हैं।'- माधवीकी बात सुन पुनः कई जोड़ी आँखें मुक्ता वर्षणकर उठीं।
पावन भाव व अनुशीलन
«बांसुरी बैरिन भयी» श्री धाम वृन्दावन की पावन अखंड रसिक वाणी संग्रह परंपरा का अनुपम दिव्य पद है। इस पावन पद की रचना परम रसिक संत विविध रसिक संत जी द्वारा की गई है। इसमें श्री प्रिया-प्रियतम (श्रीराधा-कृष्ण) के नित्य निकुंज रस, परम विलास, अहैतुकी प्रीति एवं युगल चरण शरणागति का पावन गान है। नित्य अनुशीलन व चिंतन से यह वाणी चित्त को निर्मल कर भगवद्भाव में लीन करती है।