रसिक वाणी संग्रह अखंड रसिक वाणी संग्रह

श्री ब्रज निधि जी की जीवनी (महाराजा सवाई प्रतापसिंह)

रचयिता: विविध रसिक संत • पावन वाणी संग्रह: अखंड रसिक वाणी संग्रह

Hinglish / Roman: Biography Of Shri Braj Nidhi Ji Maharaja Sawai Pratap Singh • भाषा: ब्रजभाषा / संस्कृत

वंश परंपरा और जन्म : महाराज प्रतापसिंहजी (ब्रजनिधिजी) सूर्यवंश की प्रख्यात शाखा कछवाहा-वंश के मानों सूर्य ही थे। महाराज श्री रामचंद्रजी से 196 वीं पीढ़ी में राजा सोढ़देवजी हुए, जो अपने वीर पुत्र दूलहरायजी सहित ढूँढाड़ देश में आकर यहाँ के यशस्वी राजा हुए। सोढ़देवजी से 17 वीं पीढ़ी में महाराज पृथीराज जी हुए। पृथीराजजी की वंश-परंपरा में महाराजा भारमलजी, मानसिंहजी, मिर्जा राजा जयसिंहजी, सवाई जयसिंहजी आदि अत्यंत वीर, यशस्वी, बहु-गुण संपन्न और कीर्त्तिमान् नरपति हुए जिनके नाम बल, विद्या, नीति, धर्म-परायणता और धन-संपत्ति आदि के कारण भारतवर्ष में यावच्चंद्र- दिवाकर बने रहेंगे। जयपुर नगर के बसानेवाले, अश्वमेध यज्ञ के कर्त्ता, ज्योतिष यंत्रालय आदि के निर्माण कर्ता, परम प्रवीण सवाई जयसिंहजी के ईश्वरीसिंहजी और उनके माधवसिंहजी उत्तराधिकारी हुए। माधवसिंहजी के प्रथम पुत्र पृथीसिंहजी का जन्म 1762 में हुआ और कनिष्ठ पुत्र प्रतापसिंहजी (ब्रजनिधि जी) का जन्म पौष बदी 2 1762 में हुआ। पृथीसिंहजी की माता का नाम चूँडावतजी था। बाल्यकाल एवं शिक्षा : महाराजा सवाई प्रतापसिंह जी का शरीर बहुत सुडौल और सुंदर था। वे न तो बहुत लंबे थे, न बहुत ठिगने; न बहुत मोटे और न बहुत पतले। उनके बदन का रंग गेहुँआ था। उनके शरीर में बल भी पर्याप्त था। बाल्यावस्था में उन्होंने शास्त्र-शिक्षा के साथ साथ युद्ध-विद्या की शिक्षा भी पाई थी, जैसा कि उस जमाने में और उससे पहले राजकुमारों के लिये अनिवार्य नियम था। इनके पिता महाराज माधवसिंहजी का यह निश्चय रहा कि ये दोनों भाई ( पृथीसिंहजी और प्रतापसिंहजी ) हिंदी और संस्कृत के पंडित हो जायँ। अतः उन्होंने इनकी शिक्षा के लिये यथेष्ट प्रबंध किया था। महाराज माधवसिंहजी और ईश्वरीसिंहजी गुणियों के कुछ कम ग्राहक न थे। अतः कवियों, रसिकों और ईश्वर भक्तों का इनके समय मे भी वैसा ही जमघट था। इस कारण महाराज प्रतापसिंहजी को विद्या संपादन का सुअवसर बना ही रहा। महाराज का स्वभाव भी बहुत अच्छा था। वे हँसमुख, मिलन-सार, उदार और गुण - ग्राहक प्रसिद्ध थे। वे राजनीति में भी पटु थे।

पावन भाव व अनुशीलन

«श्री ब्रज निधि जी की जीवनी (महाराजा सवाई प्रतापसिंह)» श्री धाम वृन्दावन की पावन अखंड रसिक वाणी संग्रह परंपरा का अनुपम दिव्य पद है। इस पावन पद की रचना परम रसिक संत विविध रसिक संत जी द्वारा की गई है। इसमें श्री प्रिया-प्रियतम (श्रीराधा-कृष्ण) के नित्य निकुंज रस, परम विलास, अहैतुकी प्रीति एवं युगल चरण शरणागति का पावन गान है। नित्य अनुशीलन व चिंतन से यह वाणी चित्त को निर्मल कर भगवद्भाव में लीन करती है।

ग्रंथ एवं संत विवरण

पद शीर्षक (Title)श्री ब्रज निधि जी की जीवनी (महाराजा सवाई प्रतापसिंह) (Biography Of Shri Braj Nidhi Ji Maharaja Sawai Pratap Singh)
रचयिता (Author)विविध रसिक संत
संग्रह (Grantha)अखंड रसिक वाणी संग्रह
साधना धारा (Tradition)श्री वृन्दावन नित्य निकुंज रस उपासना

📖 अखंड रसिक वाणी संग्रह के अन्य पावन पद

भूयान्मेऽभ्यव्हारस्तावक ताम्बूल चर्वित नैव - श्री विट्ठलनाथ जी, श्री स्वामीनीजी प्रार्थना (2) → हेली  आजु  की घरी  छिन  भलियाँ → वृंदावन की बात में जितै जितै मन जात - श्री माधुरी दास, केलि माधुरी (10) → केलि माधुरी सिंधु के, कोऊ न पावत पार - श्री माधुरी दास, केलि माधुरी (125) → कुँज कुँज निरखत फिरौ - श्री हित दामोदर दास, नेम बत्तीसी (3) → रैन रढौं पानी पियौ पातर सीथ चुगाउं - श्री हित दामोदर दास, नेम बत्तीसी (4) →

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

श्री ब्रज निधि जी की जीवनी (महाराजा सवाई प्रतापसिंह) के रचयिता कौन हैं?

इस पावन पद के रचयिता विविध रसिक संत जी हैं।

यह पद किस पावन संग्रह का अंग है?

यह पद अखंड रसिक वाणी संग्रह संग्रह का पावन अंग है।

संबंधित पावन पद व स्वाध्याय