रचयिता: विविध रसिक संत • पावन वाणी संग्रह: अखंड रसिक वाणी संग्रह
Hinglish / Roman: Biography Of Shri Priyadas Ji • भाषा: ब्रजभाषा / संस्कृत
जन्म :
भक्त प्रवर श्री प्रियादास जी का जन्म सूरत-नगर के राजपुरा नामक ग्राम में हुआ था। इनका जन्म 1683 से कुछ पूर्व का अनुमानित है। श्री नाभादास जी कृत भक्तमाल श्री प्रियादास जी कृत भक्ति रसबोधिनी टीका में टीका की सम्पूर्णता का समय 1712 दिया गया है। श्री प्रियादास कृत-रसिक मोहिनी नामक ग्रंथ में भी ग्रंथ रचना का समय 1737 उल्लिखित है। इस विवरण से ऐसा प्रतीत होता है कि श्री प्रियादास जी का विद्यमान काल सं. 1683 के कुछ पूर्व से 1737 या इसके कुछ बाद तक हो सकता है। श्री प्रियादास जी के पिता का नाम श्री वासुदेव था और माता का नाम श्रीमती गंगाबाई था।
आध्यात्मिक जीवन :
अपनी प्रारम्भिक अवस्था में ही श्री प्रियादास जी वृन्दावन आ गये थे और भक्त प्रवर श्री मनोहरदास जी से वैष्णवी दीक्षा को प्राप्त किया था। आचार्य श्री गोपाल भट्ट के शिष्यों में श्री निवासाचार्य जी सुप्रसिद्ध रहे हैं। श्री मनोहरदास जी इन्हीं श्री निवासाचार्य जी के शिष्य थे। शिष्य होने के अन्तर इन्होंने गलता (जयपुर) की यात्रा की, जहाँ इन्हें भक्तमाल की टीका करने की प्रेरणा मिली। इसमें 634 कवित्त हैं। इस टीका का रचनाकाल 1712 है।
श्री प्रियादास जी भक्तमाल की कथा भी अत्यन्त सरलतापूर्ण ढंग से कहते थे। ब्रजभाषा में इनकी रचनाएं अत्यन्त उत्कृष्ट कोटि की रही हैं। इन रचनाओं में जहाँ एक ओर सांप्रदायिक उपासना से सम्बन्धित सिद्धांतों का निरूपण किया गया है, वहीं दूसरी ओर श्री युगल की रासलीला के प्रति अनन्य निष्ठा व्यक्त करते हुए, उसे भी प्राणस्वरूप ही माना गया है। अपने पूर्व रसिकों द्वारा किये गये श्रीराधा माधव के रासलीला-विहार-दर्शन की कामना श्री प्रियादास जी में भी निरंतर रहती थी और ये भी शरद् चन्द्रिका में यमुना तट पर होने वाली रासलीला को नित्य ही देखते रहना चाहते थे।
पावन भाव व अनुशीलन
«श्री प्रियादास जी की जीवनी» श्री धाम वृन्दावन की पावन अखंड रसिक वाणी संग्रह परंपरा का अनुपम दिव्य पद है। इस पावन पद की रचना परम रसिक संत विविध रसिक संत जी द्वारा की गई है। इसमें श्री प्रिया-प्रियतम (श्रीराधा-कृष्ण) के नित्य निकुंज रस, परम विलास, अहैतुकी प्रीति एवं युगल चरण शरणागति का पावन गान है। नित्य अनुशीलन व चिंतन से यह वाणी चित्त को निर्मल कर भगवद्भाव में लीन करती है।
ग्रंथ एवं संत विवरण
पद शीर्षक (Title)
श्री प्रियादास जी की जीवनी (Biography Of Shri Priyadas Ji)