रचयिता: विविध रसिक संत • पावन वाणी संग्रह: अखंड रसिक वाणी संग्रह
Hinglish / Roman: Jat Ki Kha Bat Kre Skhi Syam Hi Prem Piyaro • भाषा: ब्रजभाषा / संस्कृत
उस दिन मैयाने झड़बेरीकी डाली काट लाने भेजा था। मैंने कहा भी था- 'डाली यहाँ काटकर लाऊँ; इससे तो छौनेको ही क्यों न चरा लाऊँ?" किंतु मैयाने मुझे डाँटकर भेज दिया। छोटी कुल्हाड़ी कंधेपर धर में झोपड़ीसे बाहर आ गयी। डाली छौनेके समीप रखकर, उसके गलेकी डोरी खोल दी। किंतु खुलते ही अभागा सीधे आँगनसे होकर बाहर भागा।
मैयाके डरसे मैं भी पीछे दौड़ी! सच भी हैं, कोई कुत्ता-सियार मुँह में दबा ले तो ? अभी तो महीने भरका भी नहीं हुआ ! किंतु छोटा है तो क्या हुआ, भागता कितना तेज है मरा अरे यह तो गायों के समूह में जा घुसा। कहाँ किसीने सींग या लात चला दी तो, और कहीं कुचल गया.... आगे सोचा न गया, मैं भी दौड़कर समूहमें जा घुसी। वह नटखट उधर 'बॅ... वे' करता गायोंके पैरोंके बीचसे भागा जा रहा था और पीछे-पीछे मैं भी। गावें बहुत बड़ी-बड़ी सुन्दर और सीधी थी, अन्यथा ऐसी अनजान भागम-भागमें पशु भड़क उठते हैं। छौनेपर मुझे क्रोध आ रहा था, कितना दौड़ाया मुझे ! कुछ हो गया इसे तो मैया मारेगी–डांटेगी सो अलग। पा जाऊँ, तो दो-चार चपत तो लगा ही दूँ मरे को ।
एकाएक ठिठककर रुक जाना पड़ा मुझे! गायोंके बीचसे निकलकर छौना सीधे वटके नीचे गोप- बालकोंकी ओर दौड़ा। एक पीत वस्त्रधारी साँवरे किशोरको घेर कर सब छोकरे बैठे थे। छौनेके गले में बँधे घुंघरुओं की ध्वनि सुन, सबने पलटकर देखा छौना सीधा फुदकता हुआ उस साँवरे कुमारके सम्मुख जा खड़ा हुआ।
उन्होंने बाहें पसार कर, 'अरे कैसा सुन्दर ,,,अजा शावक !-कहकर उठा लिया।
वे एक हाथसे उसे वक्षसे दबाये थे, दूसरेसे उसे सहलाते हुए मुख, नेत्र और पीठपर चुम्बन अंकित करते जा रहे थे। मैं दूर खड़ी उस सांवले सलोने रूपको देखते हुए छौनेके महा-भाग्यकी मानो साक्षी दे रही थी। न समयका ध्यान था न शरीरका! तभी उन्होंने मीठे स्वरमें पूछा
पावन भाव व अनुशीलन
«जात की कहा बात करे सखी! स्याम ही प्रेम पियारो» श्री धाम वृन्दावन की पावन अखंड रसिक वाणी संग्रह परंपरा का अनुपम दिव्य पद है। इस पावन पद की रचना परम रसिक संत विविध रसिक संत जी द्वारा की गई है। इसमें श्री प्रिया-प्रियतम (श्रीराधा-कृष्ण) के नित्य निकुंज रस, परम विलास, अहैतुकी प्रीति एवं युगल चरण शरणागति का पावन गान है। नित्य अनुशीलन व चिंतन से यह वाणी चित्त को निर्मल कर भगवद्भाव में लीन करती है।
ग्रंथ एवं संत विवरण
पद शीर्षक (Title)
जात की कहा बात करे सखी! स्याम ही प्रेम पियारो (Jat Ki Kha Bat Kre Skhi Syam Hi Prem Piyaro)