रचयिता: भक्त शिरोमणि मीराबाई • पावन वाणी संग्रह: मीरा पदावली
Hinglish / Roman: Kli Men Mira Nam Dhrayo • भाषा: ब्रजभाषा / संस्कृत
अब यह कौन पड़ी है यहाँ! मैं तो स्वयं अपना ताप ठंडा करने आयी थी। सुना है सखियों से कि यहीं गिरिराज जू की पूजा हुई थी और यह निकुञ्ज ! यहीं सखियों ने सखाओं ने मिलकर श्यामसुन्दर और किशोरी जू का विवाह रचाया था। लीला स्थलियोंके दर्शनकर इस रजसे स्नानकर स्वयंको कृतार्थ कर लूँ। यहाँ वासका सौभाग्य भी मिला तो कब-जब मनमीत चले गये छोड़ कर रे मन; अपना क्या है! जिन्होंने पाकर खोया है वे धनी हैं, किंतु तू ! तूने खोया क्या और पाया क्या? नहीं मैंने तो पाया ही पाया है मैं इस व्रजकी नहीं; अतः उनके दर्शनका धन भी अयाचित ही पा गयी—पा उनकी असीम-अमित महिमाका ज्ञान। उसी भाँति भिक्षुककी झोलीमें अकस्मात ही आ गिरी किसी स्वर्णमुद्राकी भाँति ! पा गयी उनके पावन चरणोंका नेह। सब कुछ उनकी कृपा ही कृपा है।
मैयाने बहुत बार हठ किया, ऊँच-नीच समझाया। यहीं इसी व्रजमें विवाह कर देने की बात भी कही; किंतु मेरी 'न' के आगे हार गयी। मैया स्वर्ग सिधारी तो भैया-भाभीसे आज्ञा ले जीजीके पास आ गयी। आकर जो कुछ देखा, सब कुछ जैसे उजड़ गया है। फिर भी यह वृंदावन है। यहाँके कण कणमें उनकी उपस्थितिकी छाप है, लौट जानेको मन न हुआ। ऊधोके आने की सुनी-सुना उनका संदेशा! पहले तो आश्चर्य विमूढ़ हो गयी—'श्यामसुंदरने यह ज्ञान पुटलिया इन प्रेममूर्तियोंके लिये पठाई है ? श्रीकिशोरीजी को प्रणामकर चरणरज ली तो अचानक लगा, मेरी तरह कहीं उद्धव भी तो गुमान भरे नहीं। हैं! श्यामसुंदरने हमें संदेश और इन्हें औषधि दी हौ.... कदाचित् ।'
बात सच निकली! श्रीकिशोरीजीकी कृपा मिली- सेवा मिली। मैंने तो सब पाया ही पाया है.... किंतु यह कौन है ? यहाँ लताओंके जालमें धूलसे देह लपेटे पाहनपर कैसी अचेत पड़ी है। आह, श्यामसुंदर कैसी निष्ठुरता ! नंदगाँवकी बेटी नहीं जान पड़ती। बहु है, पर किसकी! मैं ही कहाँ सबको पहचानती हूँ।
'उठ बहिन! तनिक जल पी ले।' मैंने उसे अंकमें ले खुले रूखे केशपाश बाँधे, वस्त्र सम्हाले और सूखे होठोंसे जलपूर्ण पत्र-पुटक लगाया। नन्हें पंछी शावकके खुले चंचुपुट-से होठ जलसिक्त हुए, तो उसकी बड़ी बड़ी पलकें भी सूर्योदयके साथ उघड़ती कमल पंखुरी-सी उघड़ने लगीं। अनचिन्हीं दृष्टियाँ मिली! दोनोंमें एक ही प्रश्न एक ही साथ साकार हुआ तुम कौन हो ?
इसके साथ ही दोनोंके ही नेत्रोंने एक संदेश और दिया दोनोंको; कि ऐसा लगा! जो जल मुखके भीतर जा रहा है वह कंठसे नीचे उतरनेके ये एक ही रोगकी रोगिणी है। मेरी बात मान उसने दोनेंसे मुख लगाया। बदले नेत्रों की राह दुगने वेगसे बाहर झर रहा है। जल पी वह पुनः निढाल हो पड़ी। मैं भी मूढकी भाँति उसका मुख देखती रही। क्या पूछू, क्या कहकर उसे धीरज बंधाऊँ ? किंतु उसके नेत्र थे कि निर्झर, जैसे भीतर के अथाह सरोवरको रीता करनेकी आतुरतासे बरसते ही जा रहे थे। इस मुक रुदनने मुझे थोड़ा चौंकाया! दो दिनसे देख रही थी सखियाँ सखा, पशु पंछी और बड़े-बूढ़े भी यदा-कदा मुखसे निकलनेवाला आह- कराहको रोक नहीं पाते, पर यह जैसे पाहनकी मूरतकी आँखोंसे जलप्रपात झर रहा हो । कैसी सुन्दर मूरत.... ।
पावन भाव व अनुशीलन
«कलि में मीरा नाम धरायो» श्री धाम वृन्दावन की पावन मीरा पदावली परंपरा का अनुपम दिव्य पद है। इस पावन पद की रचना परम रसिक संत भक्त शिरोमणि मीराबाई जी द्वारा की गई है। इसमें श्री प्रिया-प्रियतम (श्रीराधा-कृष्ण) के नित्य निकुंज रस, परम विलास, अहैतुकी प्रीति एवं युगल चरण शरणागति का पावन गान है। नित्य अनुशीलन व चिंतन से यह वाणी चित्त को निर्मल कर भगवद्भाव में लीन करती है।