रसिक वाणी संग्रह अखंड रसिक वाणी संग्रह

मार्गशीर्ष मास शुक्लपक्ष की 'मोक्षा' एकादशी का माहात्म्य

रचयिता: विविध रसिक संत • पावन वाणी संग्रह: अखंड रसिक वाणी संग्रह

Hinglish / Roman: Margshirsh Mas Shuklpksh Ki Moksha Ekadshi Ka Mahatmy • भाषा: ब्रजभाषा / संस्कृत

युधिष्ठिर बोले - देवदेवेश्वर ! मैं पूछता हूँ- मार्गशीर्षमासके शुक्लपक्षमें जो एकादशी होती है, उसका क्या नाम है ? कौन-सी विधि है तथा उसमें किस देवताका पूजन किया जाता है ? स्वामिन्! यह सब यथार्थरूपसे बताइये ।श्रीकृष्णने कहा - नृपश्रेष्ठ! मार्गशीर्षमासके कृष्णपक्षमें 'उत्पत्ति' (उत्पन्ना) नामकी एकादशी होती है, जिसका वर्णन मैंने तुम्हारे समक्ष कर दिया है। अब शुक्लपक्षकी एकादशीका वर्णन करूँगा, जिसके श्रवणमात्रसे वाजपेय यज्ञका फल मिलता है। उसका नाम है- 'मोक्षा' एकादशी, जो सब पापोंका अपहरण करनेवाली है। राजन् ! उस दिन यत्नपूर्वक तुलसीकी मंजरी तथा धूप-दीपादिसे भगवान् दामोदरका पूजन करना चाहिये। पूर्वोक्त विधिसे ही दशमी और एकादशीके नियमका पालन करना उचित है । 'मोक्षा' एकादशी बड़े-बड़े पातकोंका नाश करनेवाली है। उस दिन रात्रिमें मेरी प्रसन्नताके लिये नृत्य, गीत और स्तुतिके द्वारा जागरण करना चाहिये। जिसके पितर पापवश नीच योनिमें पड़े हों, वे इसका पुण्य-दान करनेसे मोक्षको प्राप्त होते हैं। इसमें तनिक भी संदेह नहीं है। पूर्वकालकी बात है, वैष्णवोंसे विभूषित परम रमणीय चम्पक नगरमें वैखानस नामक राजा रहते थे। वे अपनी प्रजाका पुत्रकी भाँति पालन करते थे। इस प्रकार राज्य करते हुए राजाने एक दिन रातको स्वप्नमें अपने पितरोंको नीच योनिमें पड़ा हुआ देखा। उन सबको इस अवस्थामें देखकर राजाके मनमें बड़ा विस्मय हुआ और प्रातः काल ब्राह्मणोंसे उन्होंने उस स्वप्नका सारा हाल कह सुनाया।राजा बोले - ब्राह्मणो! मैंने अपने पितरोंको नरकमें गिरा देखा है। वे बारम्बार रोते हुए मुझसे यों कह रहे थे कि 'तुम हमारे तनुज हो, इसलिये इस नरक-समुद्रसे हमलोगोंका उद्धार करो।' द्विजवरो! इस रूपमें मुझे पितरोंके दर्शन हुए हैं। इससे मुझे चैन नहीं मिलता। क्या करूँ, कहाँ जाऊँ? मेरा हृदय रुँधा जा रहा है। द्विजोत्तमो! वह व्रत, वह तप और वह योग, जिससे मेरे पूर्वज तत्काल नरकसे छुटकारा पा जायँ, बतानेकी कृपा करें। मुझ बलवान् एवं साहसी पुत्रके जीते-जी मेरे माता-पिता घोर नरकमें पड़े हुए हैं! अतः ऐसे पुत्रसे क्या लाभ है।ब्राह्मण बोले — राजन्! यहाँसे निकट ही पर्वत मुनिका महान् आश्रम है। वे भूत और भविष्यके भी ज्ञाता हैं। नृपश्रेष्ठ! आप उन्हींके पास चले जाइये ।ब्राह्मणोंकी बात सुनकर महाराज वैखानस शीघ्र ही पर्वत मुनिके आश्रमपर गये और वहाँ उन मुनिश्रेष्ठको देखकर उन्होंने दण्डवत् प्रणाम करके मुनिके चरणोंका स्पर्श किया। मुनिने भी राजासे राज्यके सातों * अंगोंकी कुशल पूछी। * राजा, मन्त्री, राष्ट्र, किला, खजाना, सेना और मित्रवर्ग- ये ही परस्पर उपकार करनेवाले राज्यके सात अंग हैं।

पावन भाव व अनुशीलन

«मार्गशीर्ष मास शुक्लपक्ष की 'मोक्षा' एकादशी का माहात्म्य» श्री धाम वृन्दावन की पावन अखंड रसिक वाणी संग्रह परंपरा का अनुपम दिव्य पद है। इस पावन पद की रचना परम रसिक संत विविध रसिक संत जी द्वारा की गई है। इसमें श्री प्रिया-प्रियतम (श्रीराधा-कृष्ण) के नित्य निकुंज रस, परम विलास, अहैतुकी प्रीति एवं युगल चरण शरणागति का पावन गान है। नित्य अनुशीलन व चिंतन से यह वाणी चित्त को निर्मल कर भगवद्भाव में लीन करती है।

ग्रंथ एवं संत विवरण

पद शीर्षक (Title)मार्गशीर्ष मास शुक्लपक्ष की 'मोक्षा' एकादशी का माहात्म्य (Margshirsh Mas Shuklpksh Ki Moksha Ekadshi Ka Mahatmy)
रचयिता (Author)विविध रसिक संत
संग्रह (Grantha)अखंड रसिक वाणी संग्रह
साधना धारा (Tradition)श्री वृन्दावन नित्य निकुंज रस उपासना

📖 अखंड रसिक वाणी संग्रह के अन्य पावन पद

भूयान्मेऽभ्यव्हारस्तावक ताम्बूल चर्वित नैव - श्री विट्ठलनाथ जी, श्री स्वामीनीजी प्रार्थना (2) → हेली  आजु  की घरी  छिन  भलियाँ → वृंदावन की बात में जितै जितै मन जात - श्री माधुरी दास, केलि माधुरी (10) → केलि माधुरी सिंधु के, कोऊ न पावत पार - श्री माधुरी दास, केलि माधुरी (125) → कुँज कुँज निरखत फिरौ - श्री हित दामोदर दास, नेम बत्तीसी (3) → रैन रढौं पानी पियौ पातर सीथ चुगाउं - श्री हित दामोदर दास, नेम बत्तीसी (4) →

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

मार्गशीर्ष मास शुक्लपक्ष की 'मोक्षा' एकादशी का माहात्म्य के रचयिता कौन हैं?

इस पावन पद के रचयिता विविध रसिक संत जी हैं।

यह पद किस पावन संग्रह का अंग है?

यह पद अखंड रसिक वाणी संग्रह संग्रह का पावन अंग है।

संबंधित पावन पद व स्वाध्याय