रचयिता: विविध रसिक संत • पावन वाणी संग्रह: अखंड रसिक वाणी संग्रह
Hinglish / Roman: Nand Baithak And Nand Kund Nandgaon • भाषा: ब्रजभाषा / संस्कृत
ब्रजेश्वर महाराज नन्द यहाँ पर अपने बड़े और छोटे भाईयों, वृद्ध गोपों तथा पुरोहित आदिके साथ समय - समयपर बैठकर कृष्णके कल्याणार्थ विविध प्रकारके परामर्श आदि करते थे। बैठकर परामर्श करने के कारण इसे बैठक कहा गया है। चौरासी कोस ब्रजमें महाराज नन्दकी बहुतसी बैठकें हैं। नन्दबाबा गोकुल के साथ जहाँ भी विराजमान होते, वहींपर समयोचित बैठकें हुआ करती थीं। इसी प्रकारकी बैठकें छोटी और बड़ी बैठन तथा अन्य स्थानोंमें भी हैं। नन्दबाबा, गो, गोप, गोपी आदिके साथ जहाँ भी निवास करते थे, उसे नन्दगोकुल कहा जाता था। बैठकें कैसे होती थीं, उसका एक प्रसंग इस प्रकार है -
गिरिराज गोवर्धनको सात दिनोंतक अपनी कनिष्ठ अंगुलीपर धारणकर सप्त वर्षीय कृष्णने इन्द्रका घमण्ड चकनाचूर कर दिया था। इससे सभी वृद्ध गोप बड़े आश्चर्यचकित हुए। उन्होंने एक बैठक की। ज्येष्ठ भ्राता उपानन्द उस बैठक के सभापति हुए। नन्दबाबा भी उस बैठकमें बुलाये गये। वृद्ध गोपोंने बैठक में अपना-अपना यह मन्तव्य प्रकट किया कि श्रीकृष्ण एक साधारण बालक नहीं हैं। जन्मते ही पूतना जैसी भयंकर राक्षसीको खेल ही खेल में मार डाला। तत्पश्चात् शकटासुर, तृणावर्त, अघासुर आदिको मार गिराया। कालीय जैसे भयंकर नागका भी दमनकर उसे कालीदह से बाहर कर दिया। अभी कुछ ही दिन हुए गिरिराज जैसे विशाल पर्वतको सात दिनोंतक अपनी कनिष्ठ अंगुलीपर धारणकर मूसलाधार वृष्टि और आँधी-तूफानसे सारे ब्रजकी रक्षा की। यह साधारण बालक का कार्य नहीं है। हमें तो ऐसा लगता है कि यह कोई सिद्ध पुरुष देवता अथवा स्वयं नारायण ही हैं। नन्द और यशोदाका पुत्र मानकर इसे डाँटना, डपटना, चोर, उद्दण्ड आदि सम्बोधन करना उचित नहीं है। अतः नन्द, यशोदा और गोप, गोपी सावधानीसे सदैव इसके साथ प्रीति और गौरवमय व्यवहार ही करें। उपस्थित सभी गोपोंने इस वक्तव्यको बहुत ही गम्भीर रूपसे ग्रहण किया। सभी ने मिलकर नन्दबाबा को इस विषयमें सतर्क कर दिया। नन्दबाबाने हँसते हुए उनकी बातोंको उड़ा दिया और कहा -
"आदरणीय सज्जनो! आपका वक्तव्य मैंने श्रवण किया, किन्तु मैं कृष्णमें लेशमात्र भी किसी देवत्व या भगवत्ताका लक्षण नहीं देख रहा हूँ। मैं इसे जन्मसे जानता हूँ। भला भगवानको भूख और प्यास लगती है ? यह मक्खन और रोटी के लिए दिनमें पचास बार रोता है। क्या भगवान् चोरी करता और झूठ बोलता है? यह गोपियोंके घरोंमें जाकर मक्खन चोरी करता है, झूठ बोलता है तथा नाना प्रकारके उपद्रव करता है। पड़ोसकी गोपियाँ इसे चुल्लूभर मट्ठेके लिए, लड्डूके लिए तरह-तरहसे नचाती और इसके साथ
खिलवाड़ करती हैं। जैसा भी हो, जब इसने हमारे घरमें पुत्रके रूपमें जन्म ग्रहण किया है, तब इसके प्रति हमारा यही कर्तव्य है। भविष्यमें यह सदाचार आदि सर्वगुणसम्पन्न आदर्श व्यक्ति बने। हाँ एक बात है कि महर्षि गर्गाचार्य ने नामकरणके समय यह भविष्यवाणी की थी कि तुम्हारा यह बालक गुणोंमें भगवान् नारायण के समान होगा। अतः चिन्ताकी कोई बात नहीं है।"
इसके अतिरिक्त कभी-कभी कृष्ण के हितमें, उसकी सगाईके लिए तथा अन्य विषयोंके लिए समय- समयपर बैठकें हुआ करती थीं।
पावन भाव व अनुशीलन
«नन्द बैठक एवं नन्द कुंड - नन्दगाँव» श्री धाम वृन्दावन की पावन अखंड रसिक वाणी संग्रह परंपरा का अनुपम दिव्य पद है। इस पावन पद की रचना परम रसिक संत विविध रसिक संत जी द्वारा की गई है। इसमें श्री प्रिया-प्रियतम (श्रीराधा-कृष्ण) के नित्य निकुंज रस, परम विलास, अहैतुकी प्रीति एवं युगल चरण शरणागति का पावन गान है। नित्य अनुशीलन व चिंतन से यह वाणी चित्त को निर्मल कर भगवद्भाव में लीन करती है।
ग्रंथ एवं संत विवरण
पद शीर्षक (Title)
नन्द बैठक एवं नन्द कुंड - नन्दगाँव (Nand Baithak And Nand Kund Nandgaon)