रचयिता: विविध रसिक संत • पावन वाणी संग्रह: अखंड रसिक वाणी संग्रह
Hinglish / Roman: Nato Neh Ko Maniyt • भाषा: ब्रजभाषा / संस्कृत
"जे कहा कर रही है री ?"
छोटी-सी घाघरी पहने, ऊपरसे खुले शरीर-बिखरे केश लिये पाँचेक वर्षकी बालिका वर्षासे गीली हुई मिट्टीमें पाँव डालकर घरौंदा बनाने का प्रयत्न कर रही थी। उसकी छोटी-सी छींटकी औढ़नी थोड़ी दूर घासपर पड़ी थी। गौरवर्ण तन स्थान-स्थानसे धूलि धूसरित हो गया था। गोल मुख, बड़ी आँखें और मोटे होठ उसके भील कन्या होनेकी घोषणा कर रहे थे।
बालिका जैसे ही पाँवपर मिट्टी थापकर संतुष्ट होकर धीरेसे पाँव खाँचती, घरौंदा किसी सुरापीके अवश तन-सा ही ढह पड़ता। वह एक बार झुंझलाती, मिट्टीको पीटती-बिखेरती और पुनः जुट पड़ती। सम्भवतः उसे जिद्द चढ़ आयी थी कि बिना किसीकी सहायताके स्वयं अपना घरौंदा बनायेगी वह ऐसा करके अपने साथी-संगियोंको दिखाना चाहती थी कि वे जो उसे चिढ़ाते थे, अब देख लें कि वह उनसे छोटी होते हुए भी समर्थ है। किंतु घरौंदा भी शायद उसीकी भाँति जिद्दी था कि दूसरेका हाथ लगे बिना बनेगा ही नहीं!
उपर्युक्त वाक्य सुनकर समझी, उसका ही कोई साथी उसे चिढ़ाने आया है। तुनककर बोली-
'तेरो सिर! कहा काज है तो कू मो सौं ? जो मेरो मन होय सो करूँ; तो कू कहा ?"
पावन भाव व अनुशीलन
«नातो नेह को मानियत» श्री धाम वृन्दावन की पावन अखंड रसिक वाणी संग्रह परंपरा का अनुपम दिव्य पद है। इस पावन पद की रचना परम रसिक संत विविध रसिक संत जी द्वारा की गई है। इसमें श्री प्रिया-प्रियतम (श्रीराधा-कृष्ण) के नित्य निकुंज रस, परम विलास, अहैतुकी प्रीति एवं युगल चरण शरणागति का पावन गान है। नित्य अनुशीलन व चिंतन से यह वाणी चित्त को निर्मल कर भगवद्भाव में लीन करती है।