रचयिता: विविध रसिक संत • पावन वाणी संग्रह: अखंड रसिक वाणी संग्रह
Hinglish / Roman: Prit Kiye Dukh Hot • भाषा: ब्रजभाषा / संस्कृत
यह मैं कहाँ आ गयी? आह! पद स्वतः इस ओर चल पड़ते हैं। अभागे मन! तू समझता क्यों नहीं है कि अब यहाँ कुछ नहीं है, कुछ भी
नहीं सम्भवतः वह स्वप्न था, एक मधुर स्वप्न! प्रातः हुई और टूट गया वहीं, अब उसके लिये विक्षिप्त होनेसे क्या होगा? स्वप्नके सहारे जीनेमें कौन-सी बुद्धिमानी है ? किंतु .... किंतु.... क्या वह सचमुच स्वप्न था? स्वप्न यदि असत्य ही हो, तो फिर मथुरामें कंसका वध और सबकी वहाँ उपस्थिति सत्य क्यों है ? नहीं वह सब सत्य ही था, स्वप्न नहीं! श्यामसुन्दर भली करी तुमने !
वह साँकरी खोर, वह यमुनातट, यह रासस्थली रुदनकर रही है। रो रही है शत- सहस्त्रश: गोपकुमारिकायें, और जलविहीन मत्स्यकी भाँति तड़प रही हैं। श्रीकिर्तिकिशोरी, नन्दराय और यशोदारानीकी व्यथा कही जाने योग्य नहीं है !
तुम जो एक गोवत्सका रंभाना सुन उठ भागते थे; आज ऐसे निष्ठुर कैसे हो उठे कि एकबारगी ही उसे भुला बैठे तुम ?
हम स्मरण न आयें, और कुछ भी व्रजमें कदाचित तुम्हारे स्मरण योग्य न हो! किंतु बाबा मैया और भानुनन्दिनीको कैसे भुला सके मोहन !
पावन भाव व अनुशीलन
«प्रीत किये दुख होत» श्री धाम वृन्दावन की पावन अखंड रसिक वाणी संग्रह परंपरा का अनुपम दिव्य पद है। इस पावन पद की रचना परम रसिक संत विविध रसिक संत जी द्वारा की गई है। इसमें श्री प्रिया-प्रियतम (श्रीराधा-कृष्ण) के नित्य निकुंज रस, परम विलास, अहैतुकी प्रीति एवं युगल चरण शरणागति का पावन गान है। नित्य अनुशीलन व चिंतन से यह वाणी चित्त को निर्मल कर भगवद्भाव में लीन करती है।