रचयिता: विविध रसिक संत • पावन वाणी संग्रह: अखंड रसिक वाणी संग्रह
Hinglish / Roman: Shri Sewak Ji Damodar Das Rasik Saint Of Vrindavan • भाषा: ब्रजभाषा / संस्कृत
श्री सेवक जी का चरित्र बड़ा रहस्यमय है क्योंकि उन्होंने श्री हित हरिवंश जी का कभी साक्षात्कार नहीं किया पर वह उनके सबसे बड़े कृपापात्र थे। उन्होंने उनके उपदेश नहीं सुने परंतु वह उनके सिद्धांत के सबसे बड़े जानकार थे। वह वृंदावन में केवल 10 दिन रहे पर राधावल्लभ संप्रदाय में उन्हें जो स्थान प्राप्त है वह श्री हित हरिवंश जी के शिष्य परंपरा में किसी को नहीं है इसका प्रमाण यह है कि उनकी वाणी आजतक स्वयं श्री हित हरिवंश जी की वाणी श्री हित चौरासी के साथ लिखी और पढ़ी जाती है।
उनका जन्म 1577 के लगभग माना जाता है जबलपुर में गड़ा नामक एक गांव में ब्राह्मण परिवार में हुआ एवं बाल्यकाल से ही भक्ति भाव में संपन्न थे। उसी परिवार में उत्पन्न श्री चतुर्भुजदास नामक एक व्यक्ति थे जो उन्हीं के समान निष्ठावान और भक्त परायण थे।
उनके गांव में एक बार श्री हितहरिवंश जी के कुछ शिष्य साधु भ्रमण करते हुए गड़ा पहुंचे जहां हितहरिवंश जी के राधा कृष्ण के केली से संबंधित मधुर पदों का गान किया, पद सुनकर सेवक जी और चतुर्भुजदास जी बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने वृंदावन जाकर श्री हितहरिवंश जी से दीक्षा लेने का निश्चय किया। परंतु दुर्भाग्य से हितहरिवंश जी नित्य निकुंज पर प्रवेश कर चुके थे उनके अंतर्धान संवाद पाकर सेवक जी अत्यंत मर्माहत हुए। चतुर्भुजदास जी ने तब हितहरिवंश जी के ज्येष्ठ पुत्र आचार्य वनचंद्र दास जी से दीक्षा लेने का विचार किया। सेवक जी से भी उन्होंने यही प्रस्ताव किया पर सेवक जी ने कहा मैं हित हरिवंश जी को अपना गुरु मान चुका हूं, दूसरे किसी से दीक्षा लेने का प्रश्न ही नहीं उठता। इतनी ही नहीं उन्होंने कहा यदि हित हरिवंश दीक्षा देंगे तो ठीक, नहीं तो प्राण विसर्जन कर दूंगा।
चतुर्भुजदास जी ने सेवक जी से बार बार निवेदन किया परंतु वह असफल हुए और अकेले ही वह वृंदावन जाकर श्री आचार्य वनचंद्र दास जी से दीक्षा लेकर लौटें। लेकिन वापस लौट कर उन्हें बहुत आश्चर्य हुआ यह देखकर कि सेवक जी भी उसी मंत्र का प्रेम पूर्वक जाप कर रहे हैं जो वन चंद जी ने उन्हें दिया था। सेवक जी पर हित हरिवंश जी की कृपा हो गई, उन्होंने स्वप्न में स्वयं मंत्र देकर दिव्य वृंदावन के दर्शन करा कर उन्हें कृतार्थ किया था। अनन्य भक्ति और निष्ठा में कितना बल है यह उन्होंने अपने उदाहरण से सिद्ध कर दिया।
मंत्र जाप करते करते और हृदय से ध्यान करते हुए उनकी बुद्धि में दिव्य ज्ञान होने लगा और हितचौरासी के पदों का गूढ़ अर्थ उनकी समझ में अपने आप आने लगा। हितहरिवंश जी की रसोपासना के सिद्धांत का रहस्य उनके हृदय में अंकुरित होने लगा और उन्होंने हितहरिवंश जी की वाणी करने वाले सूचक पदों का सृजन किया जो कि सेवक वाणी के नाम से प्रसिद्ध हुई। हितचौरासी के भाष्य के रूप में इसकी मान्यता हुई जब यह वाणी वृंदावन में श्री वन चंद्र जी, हितहरिवंश जी के सुपुत्र के पास पहुंची तो उन्होंने आज्ञा दी कि वह हितचौरासी के साथ ही लिखी और पढ़ी जाया करें।
पावन भाव व अनुशीलन
«श्री सेवक जी (दामोदर दास) - वृन्दावन के रसिक संत» श्री धाम वृन्दावन की पावन अखंड रसिक वाणी संग्रह परंपरा का अनुपम दिव्य पद है। इस पावन पद की रचना परम रसिक संत विविध रसिक संत जी द्वारा की गई है। इसमें श्री प्रिया-प्रियतम (श्रीराधा-कृष्ण) के नित्य निकुंज रस, परम विलास, अहैतुकी प्रीति एवं युगल चरण शरणागति का पावन गान है। नित्य अनुशीलन व चिंतन से यह वाणी चित्त को निर्मल कर भगवद्भाव में लीन करती है।
ग्रंथ एवं संत विवरण
पद शीर्षक (Title)
श्री सेवक जी (दामोदर दास) - वृन्दावन के रसिक संत (Shri Sewak Ji Damodar Das Rasik Saint Of Vrindavan)