रसिक वाणी संग्रह अखंड रसिक वाणी संग्रह

श्रीनाथजी प्राकट्य स्थल, गोवर्द्धन

रचयिता: विविध रसिक संत • पावन वाणी संग्रह: अखंड रसिक वाणी संग्रह

Hinglish / Roman: Shrinathji Prakatya Sthal Govardhan • भाषा: ब्रजभाषा / संस्कृत

गोलोक धाम में मणिरत्नों से सुशोभित श्रीगोवर्द्धन है। वहाँ गिरिराज की कंदरा में श्री ठाकुरजी गोवर्द्धननाथजी, श्रीस्वामिनीजी और ब्रज भक्तों के साथ रसमयी लीला करते हैं। वह नित्य लीला है। वहाँ आचार्य श्री महाप्रभु वल्लभाचार्य जी श्री ठाकुरजी की सदा सर्वदा सेवा करते हैं। एक बार श्री ठाकुरजी ने श्री वल्लभाचार्य महाप्रभु को जीवों के उद्धार के लिए धरती पर प्रकट होने की आज्ञा दी। श्री ठाकुरजी श्रीस्वामिनीजी, ब्रज भक्तों के युथों और लीला-सामग्री के साथ स्वयं श्री ब्रज में प्रकट होने का आशवासन दिया। इस आशवासन के अनुरूप सं. 1409 की श्रावण कृष्ण तीज रविवार के दिन सूर्योदय के समय श्री गोवर्धननाथ का प्राकट्य गिरिराज गोवर्धन पर हुआ। यह वही स्वरूप था जिस स्वरूप से इन्द्र का मान-मर्दन करने के लिए भगवान् श्रीकृष्ण नें ब्रजवासियों की पूजा स्वीकार की और अन्नकूट की सामग्री आरोगी थी। श्री गोवर्धननाथजी के सम्पूर्ण स्वरूप का प्राकट्य एक साथ नहीं हुआ था पहले वाम भुजा का प्राकट्य हुआ, फिर मुखारविन्द का और बाद में सम्पूर्ण स्वरूप का प्राकट्य हुआ। सर्वप्रथम श्रावण शुक्ल पंचमी (नागपंचमी) सं. 1466 के दिन जब एक ब्रजवासी अपनी खोई हुई गाय को खोजने गोवर्धन पर्वत पर गया तब उसे श्री गोवर्द्धननाथजी की ऊपर उठी हुई वाम भुजा के दर्शन हुए उसने अन्य ब्रजवासियों को बुलाकर ऊर्ध्व वाम भुजा के दर्शन करवाये। तब एक वृद्ध ब्रजवासी ने कहा की भगवान श्रीकृष्ण ने गिरिराज गोवर्धन को बायें हाथ की अंगुली पर उठाकर इन्द्र के कोप से ब्रजवासियों, ब्रज की गौऐं और ब्रज की रक्षा की थी। तब ब्रजवासियों नें उनकी वाम भुजा का पूजन किया था। यह भगवान् श्रीकृष्ण की वही वाम भुजा है। वे प्रभु कंदरा में खड़ें हैं और अभी केवल वाम भुजा के दर्शन करवा रहे हैं। इसके बाद लगभग 69 वर्षों तक ब्रजवासी इस ऊर्ध्व भुजा को दूध से स्नान करवाते, पूजा करते, भोग धरते और मानता करते थे। प्रतिवर्ष नागपंचमी के दिन यहां मेला लगने लगा था। सं. 1478 में वैशाख कृष्ण एकादशी के मध्यान्ह काल में एक अलोकिक घटना घटी। गोवर्धन पर्वत के पास आन्योर गाँव के सद्दू पाण्डे की हजारों गायों में से एक गाय नंदरायजी के गौवंश की थी, जिसे धूमर कहा जाता था। वह नित्य तीसरे पहर उस स्थान पर पहुँच जाती थी, जहाँ श्री गोवर्धननाथजी की वाम भुजा का प्राकट्य हुआ था। वहाँ एक छेद था उसमें वह अपने थनों से दूध की धार झराकर लौट आती थी। सद्दू पाण्डे को संदेह हुआ कि ग्वाला अपरान्ह में धूमर गाय का दूध दुह लेता है इसलिए यह गाय संध्या समय दूध नहीं देती है। एक दिन उसने गाय के पीछे जाकर स्थिति जाननी चाही, उसने देखा कि गाय गोवर्धन पर्वन पर एक स्थान पर जाकर खड़ी हो गयी और उसके थनों से दूध झरने लगा। सद्दू पाण्डे को आश्चर्य हुआ। उसके निकट जाकर देखा तो उसे श्री गोवर्धननाथजी के मुखारविन्द के दर्शन हुए, इसी दिन वैशाख कृष्ण 11 को सं. 1478 छत्तीसगढ़ के चम्पारण्य में श्री वल्लाभाचार्य का प्राकट्य हुआ। श्री गोवर्धननाथजी ने स्वयं सद्दू पाण्डे से कहा कि मेरा नाम देवदमन है तथा मेरे अन्य नाम इन्द्रदमन और नागदमन भी है। उस दिन से ब्रजवासी श्री गोवर्धननाथजी को देवदमन के नाम से जानने लगे। सद्दू पाण्डे की पत्नी भवानी व पुत्री नरों देवदमन को नित्य धूमर गाय का दूध आरोगाने के लिए जाती थी। सं. 1493 फागुन शुक्ल एकादशी गुरूवार के दिन श्री गोवर्धननाथजी ने महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य जी को झारखण्ड में आज्ञा दी कि हमारा प्राकट्य गोवर्धन की कन्दरा में हुआ है। पहले वामभुजा का प्राकट्य हुआ था और फिर मुखारविन्द का, अब हमारी इच्छा पूर्ण स्वरूप का प्राकट्य करने की है। आप शीघ्र ब्रज आवें और हमारी सेवा का प्रकार प्रकट करें। यह आज्ञा सुनकर महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य अपनी यात्रा की दिशा बदलकर ब्रज में गोवर्धन के पास आन्योर ग्राम पधारे। वहाँ महाप्रभु सद्दू पाण्डे के घर के आगे चबूतरे पर विराजे। श्री आचार्य महाप्रभु के अलौकिक तेज से प्रभावित होकर सद्दू पाण्डे सपरिवार महाप्रभु के सेवक बने। सद्दू पाण्डे ने महाप्रभु को श्रीनाथजी के प्राकट्य की सारी कथा सुनाई। श्री महाप्रभु जी ने प्रातः काल श्रीनाथजी के दर्शनार्थ गोवर्धन पर पधारने का निश्चय व्यक्त किया।

पावन भाव व अनुशीलन

«श्रीनाथजी प्राकट्य स्थल, गोवर्द्धन» श्री धाम वृन्दावन की पावन अखंड रसिक वाणी संग्रह परंपरा का अनुपम दिव्य पद है। इस पावन पद की रचना परम रसिक संत विविध रसिक संत जी द्वारा की गई है। इसमें श्री प्रिया-प्रियतम (श्रीराधा-कृष्ण) के नित्य निकुंज रस, परम विलास, अहैतुकी प्रीति एवं युगल चरण शरणागति का पावन गान है। नित्य अनुशीलन व चिंतन से यह वाणी चित्त को निर्मल कर भगवद्भाव में लीन करती है।

ग्रंथ एवं संत विवरण

पद शीर्षक (Title)श्रीनाथजी प्राकट्य स्थल, गोवर्द्धन (Shrinathji Prakatya Sthal Govardhan)
रचयिता (Author)विविध रसिक संत
संग्रह (Grantha)अखंड रसिक वाणी संग्रह
साधना धारा (Tradition)श्री वृन्दावन नित्य निकुंज रस उपासना

📖 अखंड रसिक वाणी संग्रह के अन्य पावन पद

भूयान्मेऽभ्यव्हारस्तावक ताम्बूल चर्वित नैव - श्री विट्ठलनाथ जी, श्री स्वामीनीजी प्रार्थना (2) → हेली  आजु  की घरी  छिन  भलियाँ → वृंदावन की बात में जितै जितै मन जात - श्री माधुरी दास, केलि माधुरी (10) → केलि माधुरी सिंधु के, कोऊ न पावत पार - श्री माधुरी दास, केलि माधुरी (125) → कुँज कुँज निरखत फिरौ - श्री हित दामोदर दास, नेम बत्तीसी (3) → रैन रढौं पानी पियौ पातर सीथ चुगाउं - श्री हित दामोदर दास, नेम बत्तीसी (4) →

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

श्रीनाथजी प्राकट्य स्थल, गोवर्द्धन के रचयिता कौन हैं?

इस पावन पद के रचयिता विविध रसिक संत जी हैं।

यह पद किस पावन संग्रह का अंग है?

यह पद अखंड रसिक वाणी संग्रह संग्रह का पावन अंग है।

संबंधित पावन पद व स्वाध्याय