रसिक वाणी संग्रह अखंड रसिक वाणी संग्रह

सो सुख नहीं जात कह्यो

रचयिता: विविध रसिक संत • पावन वाणी संग्रह: अखंड रसिक वाणी संग्रह

Hinglish / Roman: So Sukh Nhin Jat Khyo • भाषा: ब्रजभाषा / संस्कृत

'यह देखो यह नहीं महाभाग्यवान यमुना पुलिन है, जहाँ शत सहस गोपकुमारिकाओं के साथ श्यामसुन्दर ने 'महाराम' किया था। वह सब अकथनीय है उद्धव गगन में विमानों की भीड़ लग गयी थी उनमें विराजित देववृंदों द्वारा बरसाये गये पुष्पों के पराग से हमारे चरण रंजित सुरभित हो उठे थे हमारे सौभाग्य की वह पराकाष्ठा, हमारे सुललित गान से धरा और नभ गूँज उठे थे। देववृंद हमारे कंठों का साथ दे रहे थे श्यामसुंदर कभी वंशीनाद से हमारा साथ देते और कभी उच्च स्वर से आलाप भरते उनका वह नृत्य हममें से कोई भी ऐसी नहीं थी, जिसे वे अपने समीप न जान पड़े हो।' 'यहाँ, इसी स्थलपर नृत्य करते करते थककर मैंने अपने कंधेपर रखी उनकी भुजापर श्रमजलसे भीगा कपोल रख दिया था और उन्होंने दूसरा हाथ बढ़ा उसे पोंछकर अपनी अञ्जली में मेरा मुख भर लिया था।' 'उद्धव जिन्हें तुम परात्पर कहते हो; वे हमारे लिये इस व्रजके लिये तनिक भी 'पर' नहीं थे। वे सबके अपने और सम्पूर्ण ब्रज उनका हमारे लिये वे छोटे से छोटा काम करने में भी नहीं सकुचाते और हम उनसे कैसा भी काम लेते नहीं लजाती। हाँ, तो उस नृत्य की यह युगल छटा कैसे बताऊँ तुम्हें उद्धव वह स्मरण ही आज हमारा सम्बल है और यही स्मरण हमारा काल भी बना। धरापर पुष्पोंका आस्तरण था, हमारे पदाघातों से उसमें सुगन्ध की लहरें उठ रही थी वह सम्पूर्ण रात्रि उनके साथ नाच, गा और खेलकर हमने एक क्षण के समान व्यतीत कर दी। नृत्य के पश्चात हम यमुना जलमें उतरे वे अकेले थे और हम अनेक वे बीचमें थे और हम मंडलाकार हमारी अंजलियोंसे उलीचे जलसे उनकी ऐसी शोभा हुई मानो कलिन्द पर्वतसे देवी तपनतनया उत्तर रही हो। उत्तर में उनके द्वारा उलीचे जलने हम सबको पूर्णतः स्नात कर दिया। बहुत समयतक जलकेलि करते रहे हम, फिर तटपर आकर वस्त्राभरण धारण करने के पश्चात् पुष्पमालाओं द्वारा हमने उनका और उन्होंने हमारा विविध शृंगार किया साथ ही साथ बहती रही नाद निर्झरिणी। 'वह आनंद- वह आह्लाद जैसे हृदय सागरमें समा नहीं पा रहा था।

पावन भाव व अनुशीलन

«सो सुख नहीं जात कह्यो» श्री धाम वृन्दावन की पावन अखंड रसिक वाणी संग्रह परंपरा का अनुपम दिव्य पद है। इस पावन पद की रचना परम रसिक संत विविध रसिक संत जी द्वारा की गई है। इसमें श्री प्रिया-प्रियतम (श्रीराधा-कृष्ण) के नित्य निकुंज रस, परम विलास, अहैतुकी प्रीति एवं युगल चरण शरणागति का पावन गान है। नित्य अनुशीलन व चिंतन से यह वाणी चित्त को निर्मल कर भगवद्भाव में लीन करती है।

ग्रंथ एवं संत विवरण

पद शीर्षक (Title)सो सुख नहीं जात कह्यो (So Sukh Nhin Jat Khyo)
रचयिता (Author)विविध रसिक संत
संग्रह (Grantha)अखंड रसिक वाणी संग्रह
साधना धारा (Tradition)श्री वृन्दावन नित्य निकुंज रस उपासना

📖 अखंड रसिक वाणी संग्रह के अन्य पावन पद

भूयान्मेऽभ्यव्हारस्तावक ताम्बूल चर्वित नैव - श्री विट्ठलनाथ जी, श्री स्वामीनीजी प्रार्थना (2) → हेली  आजु  की घरी  छिन  भलियाँ → वृंदावन की बात में जितै जितै मन जात - श्री माधुरी दास, केलि माधुरी (10) → केलि माधुरी सिंधु के, कोऊ न पावत पार - श्री माधुरी दास, केलि माधुरी (125) → कुँज कुँज निरखत फिरौ - श्री हित दामोदर दास, नेम बत्तीसी (3) → रैन रढौं पानी पियौ पातर सीथ चुगाउं - श्री हित दामोदर दास, नेम बत्तीसी (4) →

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

सो सुख नहीं जात कह्यो के रचयिता कौन हैं?

इस पावन पद के रचयिता विविध रसिक संत जी हैं।

यह पद किस पावन संग्रह का अंग है?

यह पद अखंड रसिक वाणी संग्रह संग्रह का पावन अंग है।

संबंधित पावन पद व स्वाध्याय