रचयिता: विविध रसिक संत • पावन वाणी संग्रह: अखंड रसिक वाणी संग्रह
Hinglish / Roman: Urhno Den Mis Gyi Shyam Drsko • भाषा: ब्रजभाषा / संस्कृत
'श्याम सलिले यमुने! यह श्याम रंग तुमने कहाँसे पाया ? कदाचित श्यामसुन्दरका चिंतन करते-करते तुम भी श्यामा हो गयी हो। ये लोल लहरिया तुम्हारे हृदयके उल्लासको प्रकट करती है; अवश्य ही नटनागर यही कहीं समीप ही हैं, कि तुम हर्ष-विह्वल हो उठी हो! कहाँ है; भला बताओगी मुझे ?"
'क्या कहूँ बहिन! घरमें जी लगता ही नहीं; साँस जैसे घुट रही थी। जैसे-तैसे काम निपटा कर पानी भरनेके मिस चली आयी हूँ। सुबहसे श्यामके दर्शन नहीं हुए। समझाती हूँ मन को कि अभागे! तूने ऐसे कौनसे पुण्य कमाये हैं कि नित्य दर्शन पा ही ले! पर समझता कहाँ है दयीमारा! यदि दर्शन हो भी जाय तो कहेगा 'एक बार और' 'एक बार और'। आह! इसकी यह एक बार कभी पूरी न होगी; और न यह मुझे चैन लेने देगा हतभागा। सौभाग्यशालिनी तो तुम हो श्रीयमुने! कि श्यामसुंदर तुम्हारे बिना रह ही नहीं सकते। यहाँ-वहाँ, कहीं-न-कहीं तुम्हारे समीप ही क्रीड़ा करते रहते हैं।'
'बहुत विलम्ब हो गया, मैया डाँटेगी; पर तुम्ही बताओ श्रीयमुने! घड़ा तो भरा रखा है, इसे उठवाये कौन ? श्यामसुंदर होते तो उठवा देते, उठवा देते या फिर फोड़ ही देते; अरे कुछ तो करते! यह अभागा तो ज्यों-का-त्यों भरा रखा है। यहीं-कहीं तुम्हारे तटपर होंगे! कहो न उनसे कि मैं जल भर आयी हूँ, जरा घड़ा उठवा दें। इतनी कृपा कर दो न देवी तपनतनये! परोपकारके लिये ही तो तुमने यह पयमय वपु धारण किया है, मुझे भी कृपा कर अनुगृहीत करो।'
हाँ, सखियो! मेरी मैया मुझे साथ लेकर उलाहना देने नंदभवन गयी। थी। जाते ही उसने पुकारा-'नन्दरानी! अपने पूतकी करतूत देखो और देखो मेरी लालीको हाल।'
हा भयो बहिन!' कहती नन्दरानी बाहर आयीं- 'कहा है गयो ?" तुनक कर मैया बोली—‘लाली जल भरने गयी थी। कन्हाईसे घड़ा उठवानेको कहा, तो घड़े-का-घड़ा फोड़ दिया; मुक्तामाल तोड़कर इसकी चुनरी भी फाड़ दी सो अलग! क्या कहें नन्दरानी! लगता है गोकुल छोड़कर कहीं अन्यत्र जाकर बसना पड़ेगा। तुम्हारे तो बुढ़ापेका पूत है, सो लाड़ दुलारकी सीमा नहीं; माथे लेयके कंधेपर बिठायें, पर इस नित्यके उधमसे हम तो अघा गयी है बाबा!'
पावन भाव व अनुशीलन
«उरहनो देन मिस गयी श्याम दरसको» श्री धाम वृन्दावन की पावन अखंड रसिक वाणी संग्रह परंपरा का अनुपम दिव्य पद है। इस पावन पद की रचना परम रसिक संत विविध रसिक संत जी द्वारा की गई है। इसमें श्री प्रिया-प्रियतम (श्रीराधा-कृष्ण) के नित्य निकुंज रस, परम विलास, अहैतुकी प्रीति एवं युगल चरण शरणागति का पावन गान है। नित्य अनुशीलन व चिंतन से यह वाणी चित्त को निर्मल कर भगवद्भाव में लीन करती है।
ग्रंथ एवं संत विवरण
पद शीर्षक (Title)
उरहनो देन मिस गयी श्याम दरसको (Urhno Den Mis Gyi Shyam Drsko)